लुधियाना 7 मार्च (पारस दानिया)। कमिश्नरेट के थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने साढ़े चार करोड़ रुपए की साइबर धोखाधड़ी के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के जयपुर की जेल में बंद था। जिसे थाना साइबर क्राइम के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी प्रोड्क्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लुधियाना लाई है। संबंधित जानकारी में साइबर क्राईम के इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के गंगानगर में रहने वाले रोहित (33 वर्ष) के रूप में है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में भी साइबर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। जिस मामले में आरोपी जयपुर जेल में बंद था। जून 2024 में लुधियाना की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा साढ़े चार करोड़ की साइबर धोखाधड़ी के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। किस मामले में पुलिस द्वारा तीन साइबर ठग पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपी को मामले में नामजद किया गया था। इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया आरोपी रोहित लोगों के खाते बनवाकर साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंडों को प्रोवाइड करता था। बदले में आरोपी मोटी कमीशन लेता था। मामले में आगे की संबंधित जानकारी एवं बाकी आरोपियों का पता लगाने के लिए आरोपी रोहित का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)