12वीं यूके गतका चैंपियनशिप में बाबा फतेह सिंह अखाड़ा वूलविच के जोरा सिंह बने विजेता

Jul16,2026 | Jagrati Lahar Bureau | London


 
सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी की पहल पर सिंह सभा लंदन ईस्ट गुरुद्वारा एवं स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से आयोजित हुई वार्षिक गतका चैंपियनशिप
 
 सिंह सभा लंदन ईस्ट गुरुद्वारा एवं स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग तथा गतका फेडरेशन यूके के अध्यक्ष एवं सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के प्रयासों से 12वीं यूके गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इलफोर्ड में आयोजित इस चैंपियनशिप में वारिंगटनकोवेंट्रीडर्बीलेटनगुडमेज़ग्रेव्सेंडवूलविच और बो शहरों से पहुंचे 9 गतका अखाड़ों के सिख युवाओं तथा महिलाओं ने खालसाई परंपराओं के अनुरूप अपनी युद्धक कला का शानदार प्रदर्शन किया।
      यह जानकारी देते हुए विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि अरदास के उपरांत सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी तथा अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। इस वार्षिक चैंपियनशिप में गतका के विभिन्न आयु वर्गों के बच्चोंमहिलाओं एवं पुरुषों की मुकाबले आयोजित किए गए। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों में बाबा फतेह सिंह अखाड़ा वूलविच के जोरा सिंह विजेता रहे जबकि दमदमी टकसाल अखाड़ा डर्बी के गुरदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दमदमी टकसाल अखाड़ा डर्बी की कमलप्रीत कौर प्रथम तथा करमजीत कौर द्वितीय स्थान पर रहीं।
      18 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों में दमदमी टकसाल के हर्षदीप सिंह प्रथम तथा जसकीरत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग की लड़कियों में अकाली फूला सिंह अखाड़ा की गुरसुखमन कौर प्रथम तथा दमदमी टकसाल अखाड़ा की हरलीन कौर द्वितीय स्थान पर रहीं। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़कों में दमदमी टकसाल अखाड़ा के युवराज सिंह प्रथम तथा रबजोत सिंह द्वितीय स्थान पर रहेजबकि लड़कियों में अकाली फूला सिंह अखाड़ाकोवेंट्री की मनरूप कौर प्रथम तथा अकाली बाबा अजीत सिंह अखाड़ावारिंगटन की नकीता कौर द्वितीय स्थान पर रहीं।
      इस अवसर पर गतका फेडरेशन यूके के अध्यक्ष एवं सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने कहा कि संगतों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष यूके गतका चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है। उन्होंने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा लंदन ईस्ट बार्किंग एवं सेवन किंग्ससिंह सभा लंदन ईस्ट स्पोर्ट्स क्लब के सभी सेवादारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में गतका कला एवं शस्त्र विद्या के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा बच्चों को इस खेल से जोड़ने के लिए यूके गतका फेडरेशन निरंतर प्रयासरत हैताकि युवा पीढ़ी सिख आत्मरक्षा के साथ-साथ सिख परंपराओं और शस्त्र विद्या की विरासत को भी आत्मसात कर सके।
      उन्होंने यूके गतका फेडरेशन के महासचिव हरमन सिंह जौहलगुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष सतनाम सिंह संधूगुरदीप सिंह हुंदलस्पोर्ट्स क्लब के पिंदर सिंह भरोलीलहिंबर सिंह लद्धड़अजमेर सिंह मेलामेजर सिंह बासीमनदीप सिंह बड़िंगमनजिंदर सिंह बड़िंगराणा पड्डाजसपाल सिंह ढेसीमनजीत सिंह शालापुरीसाहिब सिंह ढेसीनिशान सिंह सलोहजगबीर सिंह जग्गा चक्करजसबीर सिंह ढेसीहरनेक सिंह नेका मैरीपुरसुखदेव सिंह सिद्धूपरमजीत सिंह छोकरकुलविंदर सिंह सहोतारशपाल सिंह पाला सहोता (जीएनजी कबड्डी क्लब ग्रेव्सेंड)डॉ. चानण सिंह सिद्धूजसबीर सिंह शेरगिलगुरप्रीत सिंह टुट्टकुलदीप सिंह रायजैज़ सिंह सिद्धूबिंदर पुआदड़ाजस बाठबूटा सिंह निज्झरहरजिंदर सिंह जौहल तथा दविंदर सिंह पतारा का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया।
      इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सांसद जस अठवालराणा पड्डासुरिंदर सिंह मानकसोखा ढेसीसुरजीत सिंह घुम्मण (पंजाब रेडियो एवं पंजाब टीवी)मनप्रीत सिंह बधनी कलां (अजीत एवं पंजाब टाइम्स)अमनजीत सिंह खैहरा (जन शक्ति)सुखदेव सिंह एवं पाल सिंह झल्ली (अकाल चैनल)हरविंदर सिंह (सिख चैनल)अनमोल कौर (जीटीसी) तथा प्रभजोत सिंह (पीटीसी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Zora-Singh-Of-Baba-Fateh-Singh-Akhara-Woolwich-Wins-Title-At-12th-Uk-Gatka-Championship



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवर
एलएडीसी नीति के विरोध में वकीलों का आंदोलन निर्णायक मो
मोहनलाल बडोली ने संभाला सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले
हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज,विधानसभा के मानसून सत्र पर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ स्कूल ब्लॉक उद्घाटन समारो
एक अगस्त को दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आ
संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह
सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5
पंजाब को शिक्षा में 27 से नंबर 1 पर लाए, भाजपा इसी काम
*कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने करवाई केंद्रीय जेल म
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्
फिल्लौर में पंजाब बंद का असर, सफाई कर्मचारियों ने Sdm
पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यम
मेरी दिली इच्छा है कि बीबी खालड़ा मेरी जगह मेरे विधानस
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 मही
गुलज़ार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (जीजीआई) ने भावी नेताओं
इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' न
*e20 Janta Party: सोशल मीडिया से निकला नया आंदोलन, मां
राजपुरा के गांव गदोमाजरा में बुजुर्ग महिला की हत्या, क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51128758

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us