एक अगस्त को दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- केजरीवाल

Jul27,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi

- कांस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 11:30 बजे शुरू हो रहे टाउनहॉल में लोग फिजिकली या ऑनलाइन जुड़ सकते हैं- केजरीवाल
- ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर वाट्सएप करें, प्राप्त लिंक से किसी समय प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं- केजरीवाल
- टॉउन हॉल में विशेषज्ञ, वाहन मालिक और ई-20 में रूचि रखने वाले लोग विचार रखेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे- केजरीवाल
- युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा, अब ई-20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी होगी- केजरीवाल
- प्रधानमंत्री से अपील, ई-20 का मुद्दा बड़ा बनने से पहले पेपर लीक की तरह इस मुद्दे को भी हल करें- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देश भर के लोगों को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। इसी उद्देश्य से पार्टी आगामी एक अगस्त यानि शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 11ः30 बजे ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करने जा रही है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि इस टाउनहॉल में लोग फिजिकली या ऑनलाइन मोड से जुड़ सकते हैं। ऑनलाइन जुड़ने के लिए 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक वाट्सएप करना होगा और भेजे गए लिंक को खोल कर शनिवार को 11ः30 के बाद किसी भी समय प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि टॉउन हॉल में विशेषज्ञ, वाहन मालिक और ई-20 में रूचि रखने वाले लोग अपने विचार रखेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे।
सोमवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश के युवाओं ने एक अहंकारी सरकार को झुका दिया और धर्मेंद्र प्रधान को जनता के सामने इस्तीफा देना पड़ा। अब प्रधानमंत्री से निवेदन है कि लगे हाथों ई-20 का भी मामला हल कर दें। लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। लोगों की गाड़ियां और माइलेज खराब हो रही है। इसीलिए प्रधानमंत्री से निवेदन है कि इससे पहले कि यह मुद्दा भी बड़ा बने, वे खुद आगे बढ़कर इसको हल कर दें।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ई-20 के मुद्दे पर देश के सभी लोगों को एक साथ लाने के लिए इस शनिवार को हम नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट ई-20 एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग हिस्सा लेंगे। यह दोपहर 12ः00 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन में शुरू होगा। जो लोग दिल्ली और आसपास के शहरों के हैं और खुद आ सकते हैं, वे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सुबह 11ः30 बजे तक पहुंच जाएं। वहीं, जो लोग दिल्ली के बाहर के हैं और खुद नहीं आ सकते, ऐसे हजारों की संख्या में लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ऑनलाइन जुड़ने के लिए फोन नंबर 8588833212 पर पर व्हाट्सएप करना है। हम शुक्रवार शाम तक आपको एक लिंक भेज देंगे। आप अगले दिन सुबह 11ः30 बजे के बाद किसी भी समय उस लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इस टाउन हॉल में हमें हम ई-20 के मुद्दे पर दिलचस्पी रखने वाले सभी विशेषज्ञों, ई-20 के सभी पीड़ितों और और जिनकी गाड़ियां खराब हो गई हैं, उन सब लोगों को एक मंच पर लाकर सबको बोलने का मौका देंगे। साथ ही, आगे की रणनीति भी तय करेंगे कि इस मुद्दे पर सरकार को कैसे फोर्स किया जाए कि सरकार इस ई-20 को वापस ले।
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टाउनहॉल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग हिस्सा लें। खुद आना चाहें तो खुद भी आ सकते हैं और वर्चुअली जुड़ना चाहें तो वर्चुअली भी जुड़ सकते हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन पिटीशन भी शुरू की थी। उसमें 2 लाख से ज्यादा चिट्ठियां आ चुकी हैं, जिसको लेकर अगले हफ्ते प्रधानमंत्री के घर भी जाऊंगा।

Aap-To-Organise-National-Town-Hall-Against-E20-In-Delhi-On-1-August-Arvind-Kejriwal



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवर
एलएडीसी नीति के विरोध में वकीलों का आंदोलन निर्णायक मो
मोहनलाल बडोली ने संभाला सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले
हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज,विधानसभा के मानसून सत्र पर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ स्कूल ब्लॉक उद्घाटन समारो
एक अगस्त को दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आ
संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह
सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5
पंजाब को शिक्षा में 27 से नंबर 1 पर लाए, भाजपा इसी काम
*कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने करवाई केंद्रीय जेल म
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्
फिल्लौर में पंजाब बंद का असर, सफाई कर्मचारियों ने Sdm
पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यम
मेरी दिली इच्छा है कि बीबी खालड़ा मेरी जगह मेरे विधानस
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 मही
गुलज़ार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (जीजीआई) ने भावी नेताओं
इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' न
*e20 Janta Party: सोशल मीडिया से निकला नया आंदोलन, मां
राजपुरा के गांव गदोमाजरा में बुजुर्ग महिला की हत्या, क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51128754

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us