गांव भवानीपुर के युवक को पहले अगवा किया और गाड़ी में डाल कर ले गए दो घंटे बाद गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर फेंक गए। वहां से लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुँचाया तो अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मुताबिक गांव भवानीपुर का मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी पुत्र दिलबाग सिंह आपने दोस्त सूरज निवासी अचलपुर के साथ मोटरसाइकिल पर गांव झोनोवल के निकट पेट्रोल पंप पर आ रहा था तो करीब बारह वजे एक स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मारी और फिर मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी से मारपीट की और उठाकर गाड़ी में डाल लिया। जिसके पौने दो घंटे बाद करीव पौने दो वजे झुंगियां बीनेवाल रोड पर फैक दिया !
तेजधार हथियारों से मंजीत सिंह उर्फ़ गन्नी को मारा गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है और मृतक के परिवार वालों के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जायेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सुचना के मुताबिक राजा उर्फ़ राजन ने पहले गाड़ी में जबरदस्ती बैठ्या और फिर मर्डर कर झुंगियां बीनेवाल रोड़ पर फेंक गए। राजा उर्फ़ राजन व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें शीध्र ग्रिफ्तार कर लिया जयेगा।