सुखबीर को Sit ने किया समन, बेअदबी मामले पर बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा - "sit जहां बुलाएगी वहां जाऊंगा"*
Jul16,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बेअदबी की घटनाओं और उस पर हो रही राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि बेअदबी के मुद्दे पर सियासत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर SIT उन्हें कहीं भी बुलाती है तो वह जांच में सहयोग करने के लिए जरूर जाएंगे।
*"SIT जिथे बुलावेगी, उथे जावांगा"*
सुखबीर बादल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कानून के सामने वे पूरी तरह सहयोग करेंगे। SIT जहां भी बुलाएगी, वे वहां पेश होंगे।
बादल ने इस दौरान बेअदबी की घटनाओं पर राजनीति करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे को चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।
फिलहाल सुखबीर बादल का यह बयान पंजाब की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Sukhbir-Badal-Party-Sad-