हरियाणा में फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Jul16,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

 हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय  कृषि विकास योजना वर्ष 2026-27 के तहत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों से तीन अगस्त  तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में  बताया कि इस योजना के तहत किसानों के लिए फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त करने का अवसर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने की घटनाओं एवं वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से किसानों को व्यक्तिगत श्रेणी में विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ चॉपर/श्रेडर/मल्चर, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, जीरो टिल सीड ड्रिल, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, रेक, क्रॉप रीपर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर तथा ट्रैक्टर चालित टेंडर मशीन सहित विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, ट्रैक्टर की वैध आरसी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले किसानों को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने तथा पिछले तीन वर्षों में संबंधित कृषि यंत्र पर परिवार के किसी सदस्य द्वारा अनुदान नहीं लेने का शपथ पत्र देना होगा। व्यक्तिगत श्रेणी में प्रत्येक किसान केवल एक कृषि यंत्र के लिए ही आवेदन कर सकेगा। यदि किसान का चयन बेलर मशीन के लिए होता है तो वह रेक, स्ट्रॉ रेक अथवा श्रेडर मास्टर/रोटरी स्लेशर मशीन पर भी अनुदान प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि चयनित किसानों को निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज संबंधित जिला के सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा कराने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ऑनलाइन परमिट जारी किए जाएंगे। परमिट जारी होने के बाद किसान को 7 सितंबर, 2026 तक विभाग द्वारा अनुमोदित निर्माता/डीलर से कृषि यंत्र खरीदकर बिल, ई-वे बिल तथा जीपीएस लोकेशन सहित आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। प्रतीक्षा सूची के किसानों को आवश्यकता अनुसार बाद में परमिट जारी किए जाएंगे। कृषि यंत्र निर्माता भी इस योजना के तहत विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत तथा जिनकी टेस्ट रिपोर्ट इस वर्ष भी वैध है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवर
एलएडीसी नीति के विरोध में वकीलों का आंदोलन निर्णायक मो
मोहनलाल बडोली ने संभाला सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमै
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले
हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज,विधानसभा के मानसून सत्र पर
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ स्कूल ब्लॉक उद्घाटन समारो
एक अगस्त को दिल्ली में नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20 का आ
संत महापुरुष समाज को सत्य, सेवा और राष्ट्रभक्ति की राह
सीमा पार संचालित तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार व्यक्ति 5
पंजाब को शिक्षा में 27 से नंबर 1 पर लाए, भाजपा इसी काम
*कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने करवाई केंद्रीय जेल म
पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने न्
फिल्लौर में पंजाब बंद का असर, सफाई कर्मचारियों ने Sdm
पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यम
मेरी दिली इच्छा है कि बीबी खालड़ा मेरी जगह मेरे विधानस
भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 मही
गुलज़ार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (जीजीआई) ने भावी नेताओं
इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' न
*e20 Janta Party: सोशल मीडिया से निकला नया आंदोलन, मां
राजपुरा के गांव गदोमाजरा में बुजुर्ग महिला की हत्या, क

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51128720

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us