पंजाब में लागू ना किया जाए वक्फ कानून 2025 : शाही इमाम

Apr20,2025 | Vikas Bhambri | Ludhiana


लुधियाना में मुसलमानो की राज्य स्तरीय मीटिंग में किए गए विशेष प्रस्ताव पारित

 बीती रात फील्ड गंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में पंजाब भर की मस्जिदों के इमाम साहिबान, प्रधान साहिबान और मुस्लिम सियासी सामाजिक संगठनों के नेताओं की एक विशेष मीटिंग शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी राष्ट्रीय अध्यक्ष मजलिस अहरार इस्लाम की अगुवाई में हुई। इस मीटिंग में जिला लुधियाना जिला मलेरकोटला जिला जालंधर जिला अमृतसर जिला तरनतारन जिला गुरदासपुर जिला पठानकोट जिला होशियारपुर जिला रूपनगर जिला नवांशहर जिला मोहाली जिला पटियाला जिला फतेहगढ़ साहिब जिला संगरूर जिला बरनाला जिला बठिंडा जिला मोगा जिला फिरोजपुर जिला मानसा जिला कपूरथला जिला फरीदकोट जिला मुक्तसर से मुसलमान पदाधिकारी शामिल हुए। इस राज्य स्तरीय मीटिंग में केंद्र सरकार की ओर से बीते दिनों में लागू किए गए नए वक्फ कानून 2025 को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसको रद्द करने की मांग की गई। इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि केंद्र सरकार का चालाकी से यह कह देना कि वक्फ बोर्ड सिर्फ एक प्रबंधकिए संस्था है यह मुसलमानो की धार्मिक संस्था नहीं है सरासर गलत है वक्फ बोर्ड मुसलमानों की निरोल धार्मिक संस्था है क्योंकि वक्फ जायदादों की यह रक्षा करता है जो सारी की सारी खुदा के नाम पर ही वक्फ की जाती है शाही इमाम ने कहा कि वक्फ बोर्ड में दो एक्सपर्ट गैर मुस्लिम मेंबरों को नामजद किए जाने की परवानगी इस कानून में दी गई है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि हर एक धर्म का व्यक्ति ही जानता है कि उसके धर्म की क्या मर्यादा है इसलिए किसी गैर धर्म के व्यक्ति को किसी दूसरे धर्म की संस्था में नियुक्त नहीं जा सकता। इस मौके पर सर्व समिति से जो प्रस्ताव पारित किए गए हैं उसमें सबसे पहले और विशेष प्रस्ताव यह है कि इजलास के सभी सदस्यों ने पंजाब के मुख्य मंत्री जनाब भगवंत सिंह मान से यह मांग की है कि आप पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र बुला कर केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए वक्फ कानून 2025 को पंजाब में लागू ना किया जाने का प्रस्ताव पारित करें बिल्कुल उसी तरह जिस तरह की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए सीएए और एनआरसी कानून को पंजाब में लागू करने से इनकार कर दिया था इस इजलास में यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि पंजाब सरकार से अपनी यह मांग रखने के लिए पंजाब भर के सभी हलकों के मुसलमान लीडर अपने-आपने विधायको के पास जाकर यह मांग रखें ताकि उनकी यह बात पंजाब सरकार तक राज्य के हर इलाके से पहुंच सके इस इजलास में भारत की राष्ट्रीय मुस्लिम लीडरशिप की ओर से वक्फ कानून की विरोधता को लेकर किया जा रहे संघर्षों की प्रशंसा की गई और इसके साथ-साथ यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि राष्ट्रीय मुस्लिम धार्मिक नेताओं और सियासी सामाजिक नेता मुसलमान कि अगर सही अगुवाई करना चाहते हैं तो वह पार्लियामेंट में चुनाव जीत कर जाने का रास्ता बनाएं ना कि सिर्फ धरने प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी बात रखें शाही इमाम ने कहा कि बहुत सारे लोग इसको संविधान की रक्षा का मुद्दा कम और सियासी मुद्दा ज्यादा बना रहे हैं जबकि जरूरत है कि देश भर के लोगों को जागरूक किया जाए कि यह सिर्फ एक वक्फ कानून का मसाला नहीं है बल्कि धार्मिक आजादी के ऊपर एक तरह से प्रतिबंध है जो आने वाले समय में और लोगों को भी झेलना पड़ सकता है। 

Powered by Froala Editor

Shahi-Imam-Jama-Masjid-Ludhiana-



TOP HEADLINES


भाजपा नेता क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम मामले में एन आ
*2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है; पंजाबियों ने 'आप'
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़
ओएनजीसी की मदद से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुव
महापुरुषों के आदर्शों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचो
*लुधियाना: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रात को ताबड़तोड़ फा
*मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत
वीडियो को डीपफेक बताने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार करान
*विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियो
*अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया
पंजाब को खोई हुई शान हासिल करने का समय आ गया : मुख्यम
बैकफिंको द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के
*एस.आई.आर. के तहत पंजाब राज्य में कल (25 जून) से शुरू
*देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्
नगर कौंसिल फिल्लौर के प्रधान पद का चुनाव टला, बराबरी क
*प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष औ
ढिल्लों जी के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन — पंज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50597173

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us