फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं की मांग को लेकर पूर्व रेल मंत्री रवनीत बिट्टू को माँग पत्र दिया

Jul26,2026 | Naresh Sharma | Phillaur

 आज डेरा ब्राहम दास में आए पूर्व केंद्रीय रेल राज मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को
फिल्लौर के समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों की ओर से एक मांग पत्र दिया फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने तथा रेलवे सुविधाओं में विस्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्लौर ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगर है। यहां स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में देश-विदेश से अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए आते हैं। इसके अलावा यह महान कवि पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी की जन्मस्थली होने के साथ-साथ डेरा बाबा ब्रह्म दास और डेरा सचखंड बल्लां जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का प्रमुख मार्ग भी है।

ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल के बाद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मांग पत्र में रेल मंत्री से ट्रेन संख्या 16787-16317 एवं 16031 का फिल्लौर में पुनः ठहराव शुरू करने, 12715-12716 सचखंड एक्सप्रेस को फिल्लौर स्टेशन पर रोकने तथा वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13006, 12237-12238 और 14623-14624 ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। इसके अलावा दिल्ली रूट की 22429-22430, 12497-12498 तथा 22479-22480 (सरबत दा भला एक्सप्रेस) के ठहराव की भी मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में फिल्लौर शहर के बीच से गुजरने वाली रेलवे लाइन के कारण लोगों को होने वाली परेशानी का भी उल्लेख किया गया है। रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से यातायात प्रभावित होता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे अंडरपास अथवा ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग भी की इस मोको रवनीत बिट्टू ने कहा की दिसंबर तक बहुत ट्रेन फिल्लौर में रुकना शुरू हो जाएगी.

Phillur-News-



TOP HEADLINES


*e20 Janta Party: सोशल मीडिया से निकला नया आंदोलन, मां
राजपुरा के गांव गदोमाजरा में बुजुर्ग महिला की हत्या, क
*सुनील मोदगिल ने संभाली भाजपा लुधियाना की कमान, केवल स
*भगवंत मान सरकार के अभियान ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ में म
ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से सरकारी नौकरी— भग
तरलोचन सिंह को आज डॉ. रतन सिंह जग्गी स्मृति पुरस्कार स
दो महत्वपूर्ण संसदीय समितियों में तरुण चुग का मनोनयन,
युद्ध नशों के विरुद्ध : स्पेशल सेल पुलिस द्वारा 55 ग्र
Neet-ug 2026 परीक्षा संकट को लेकर आईएमए लुधियाना ने नि
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना द्वारा संगठन को म
फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं क
पावर कारपोरेशन के कर्मचारी किसानों और आम जनता के लिए प
तीज सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि रिश्तों और पंजाबी सं
ई-रिक्शा चालक ने चाकू की नोक पर युवक से मोबाइल और 200
हरियाणा के हर जिले में सुना गया प्रधानमंत्री का मन की
दो भाईयों से तंग-परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
नायब सैनी ने नशे से जंग-यमुनानगर के संग दौड़ को हरी
कोई गरीब पीछे नहीं रहेगा, कोई जरूरतमंद वंचित नहीं रह
मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया प
*बेटियों के विवाह के लिए मान सरकार की बड़ी पहल: आशीर्व

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51115566

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us