दो भाईयों से तंग-परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, नशे के लिए पैसे मांगकर परेशान करने का आरोप
Jul26,2026
| Paras Dania | Chandigarh
थाना डेहलों में दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
लुधियाना 26 जुलाई (पारस दानिया)। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे मांगकर लगातार तंग करने से परेशान होकर एक 28 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो आरोपी भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक युवक के पिता की जानकारी
हाकम सिंह पुत्र स्व. बख्तौर सिंह, निवासी गांव घुगराना, जोधां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे हरमनदीप सिंह उम्र करीब 28 साल की जान-पहचान गांव के ही आशू सिंह और साजन सिंह से थी।
आरोप है कि दोनों आरोपी मिलकर उनके बेटे से नशे की पूर्ति के लिए पैसों की मांग करते रहते थे और उसे बहुत तंग-परेशान करते थे। इसी कारण हरमनदीप काफी टेंशन और परेशानी में रहता था।
पिता ने बताया कि 24.07.2026*श को उनका बेटा घर से काम पर गया था। जब वह देर तक वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की। तलाश के दौरान वह लुधियाना-मालेरकोटला रोड़ पर गांव लहरा के पास एक मोटर वाले कोठे पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि उनके बेटे ने दोनों आरोपियों से तंग आकर मोटर के कोठे की दीवार में लगे लोहे के पाइप से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
घटना की सूचना पर डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने FIR नंबर 153, धारा 108, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान आशू सिंह पुत्र जम्मू सिंह और साजन सिंह पुत्र जम्मू सिंह के रूप में है। दोनों आरोपी आपस में भाई हैं। दोनों निवासी गांव घुगराना के हैं।
मामले के संबंध में थाना डेहलों के एसएचओ ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused-