मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Aug24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


· पंजाब ए.आई., डिजिटल इनोवेशन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटरों के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· सरकार कम कारोबारी लागतों, 'इन्वेस्ट पंजाब' और नई जी.सी.सी. नीति 2026 के माध्यम से निवेशकों को पूरा सहयोग दे रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· विशेषज्ञ इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन पेशेवरों का प्रतिभा पूल तैयार कर रहा है पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· ट्राइसिटी विशाल प्रतिभा पूल तक पहुंच प्रदान कर रही है, जिससे कंपनियों के लिए विशेष टीमें बनाना आसान हुआ: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· मोहाली आई.टी. सिटी, अच्छी तरह से जुड़ी सड़कों और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होने के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा पेश करता है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· मोहाली में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डिजिटल फर्में स्थापित करने में मौजूदा प्रमुख आई.टी. कंपनियों की रुचि बढ़ रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· हमारी सरकार पंजाब में नया निवेश लाने और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए लगातार काम कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
· मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को आई.टी. क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए चंडीगढ़ में नैसकॉम के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां 'नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज)' के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने के बाद कहा कि पंजाब तेजी से प्रमुख आई.टी. हब के रूप में उभर रहा है, जिसके तहत मोहाली ए.आई., डिजिटल इनोवेशन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटरों के लिए अग्रणी केंद्र बनने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, मजबूत कुशल प्रतिभा पूल, कम कारोबारी लागतें, 'इन्वेस्ट पंजाब' और नई जी.सी.सी. नीति 2026 प्रौद्योगिकी कंपनियों और नए निवेश के लिए मजबूत इको-सिस्टम तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब में अधिक निवेश लाने और अपने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

बैठक की वीडियो क्लिप साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एक्स' पर लिखा, "पंजाब को आई.टी. क्षेत्र में अग्रणी बनाने के उद्देश्य से आज चंडीगढ़ में नैसकॉम के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। पंजाब अब ए.आई., डिजिटल इनोवेशन और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटरों (जी.सी.सी.) के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ मोहाली उत्तरी भारत में तेजी से पसंदीदा स्थान बन रहा है। हमारे पास आई.आई.टी. और आई.एस.बी. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से मजबूत और कुशल प्रतिभा पूल है। इसके साथ ही कम कारोबारी लागतों, 'इन्वेस्ट पंजाब' और नई जी.सी.सी. नीति 2026 के माध्यम से निवेशकों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। 'आप' सरकार पंजाब में नया निवेश लाने और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार काम कर रही है।"

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाब प्रौद्योगिकी आधारित परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और राज्य में अगली पीढ़ी के लिए औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के लिए उभरते तकनीकी मॉडलों का लाभ उठाना चाहता है। मैं नैसकॉम को मोहाली में अत्याधुनिक स्टार्टअप इन्क्यूबेटर में पंजाब के साथ साझेदारी करने और राज्य के स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने में योगदान देने का निमंत्रण देता हूं।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब ने राज्य के कृषि क्षेत्र में ए.आई. को शामिल करने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, आई.आई.टी. रोपड़ और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया है। यह सहयोग किसानों की पैदावार बढ़ाने और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट फार्मिंग मॉडल और भविष्यवाणी विश्लेषण को एकीकृत करने की दिशा में काम करेगा।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बहुराष्ट्रीय निगम पंजाब भर में, विशेष रूप से मोहाली में निवेश के लिए भारी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मोहाली विश्व स्तरीय हवाई, रेल और सड़क संपर्क, उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, मानक शैक्षणिक संस्थान और भूमि की उपलब्धता के साथ अद्वितीय बुनियादी ढांचा पेश करता है। ये चीजें मोहाली को वैश्विक कंपनियों और प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए आकर्षक स्थान बनाती हैं।"

उन्होंने कहा, "मोहाली में और इसके आस-पास छह विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थित हैं, जो वैश्विक कंपनियों को प्रतिभा पूल तक सीधी पहुंच देते हैं। कुशल मानव शक्ति, गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे और संपर्क का यह संयोजन कंपनियों को अपने कार्यों को स्थापित करने और विस्तार करने के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम प्रदान करता है।"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने ऐतिहासिक 'राइट टू बिजनेस एक्ट' पारित किया, जिससे उद्यमियों के लिए कार्य शुरू करने की प्रक्रिया आसान हुई। उन्होंने कहा, "पंजाब की मजबूत सिंगल विंडो प्रणाली और डिजिटलीकृत सार्वजनिक सेवा वितरण उद्योग के मानकों के रूप में उभरी है। कई अन्य राज्यों ने भी पंजाब मॉडल अपनाया है। हमारी सरकार व्यवसायों के लिए पंजाब में निवेश करना, काम करना और विस्तार करना आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

मुख्यमंत्री ने पुष्टि की, "हमारी सरकार निवेश इको-सिस्टम को मजबूत करने, प्रौद्योगिकी-संचालित विकास को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए लगातार काम कर रही है।"

बैठक के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अमन अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

-bhagwantsinghmann-mohaliithub-punjabitsector-nasscom-globalcapabilitycentres-digitalinnovation-investpunjab



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों और उद्योगपतियों
स्वस्तिक गौतम की रणनीति से पर्यटन विभाग में Abvp को बड
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500
ग्लासगो में सोना चांदी चमकाने वाले खिलाड़ियों को मुख्य
मानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय
कंपनियों ने 66हजार करोड़ के निवेश एम ओ यू पर हस्ताक्षर
गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी को काले झंडे दिखाने के मा
भगवंत मान सरकार की ओर से बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा;
*मंगलवार को गोवा में ई-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का
*भाजपा लुधियाना ने F&c कमेटी के लिए रुचि गुलाटी के नाम
पंजाब और राजस्थान में एक साल के भीतर लाखों एकड़ घटा कप
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गु
वड़िंग ने हवारा के लिए पैरोल की मांग का समर्थन किया
अकालियों के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, यह शपथ लेकर कहे Bj
अमृतसर में एक नाबालिग सहित पांच व्यक्ति गिरफ्तार; नौ प
कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी का बयान बेहद शर्मनाक और घ
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षकों, शिक्षा कर्मच
मोहाली बनेगा आई.टी. हब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
*41वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: डॉ. बलबीर सिंह द्वा
हम सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहे, हम नई पीढ़

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51494935

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us