लुधियाना 26 जुलाई (पारस दानिया): लुधियाना पुलिस की स्पेशल सेल ने "युद्ध नशों के खिलाफ" अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 55 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
25 जुलाई को स्पेशल सेल के एएसआई सुरिंदर पाल पुलिस पार्टी के साथ थाना मेहरबान क्षेत्र में गश्त पर थे। जब पुलिस पार्टी वालिया पैलेस के पास पहुंची तो सामने एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो तलाशी के दौरान आरोपी धीरज के पास से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धीरज पुत्र प्रह्लाद प्रसाद के रूप में है जो गुरु नानक देव नगर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ FIR नंबर 118, धारा 21(B), 61, 85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हेरोइन की सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।