लुधियाना 26 जुलाई (पारस दानिया)
बस स्टैंड से ग्रैंड वॉक मॉल जा रहे एक युवक को ई-रिक्शा चालक ने सुनसान जगह ले जाकर चाकू दिखाकर लूट लिया।इस संबंध में थाना दुगरी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शिकायत में मुहम्मद सोनू पुत्र मुहम्मद आदिल, निवासी इंदिरा कॉलोनी ने बताया कि 24 जुलाई को करीब शाम 7:00 बजे वह बस स्टैंड से ऑटो लेकर ग्रैंड वॉक मॉल की तरफ जा रहा था। रासते में एक ई-रिक्शा चालक उसे पीछे बैठाकर दुग्गरी नहर पुल की तरफ सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी ने चाकू दिखाकर उससे REALME कंपनी का मोबाइल फोन और पैंट की बाईं जेब में रखे 2000 रुपये नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने आसपास पता किया तो पता चला कि ई-रिक्शा चालक का नाम गुरदीप सिंह सामने आया। इस संबंध में थाना दुगरी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर FIR नंबर 149, दिनांक 25-07-2026, धारा 304, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरदीप की तलाश की जा रही है और लूटा गया मोबाइल व नकदी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।