पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल्ली चलो’’ - जंतर-मंतर पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन में जा रहे ‘‘आप’’ नेता और कार्यकर्ता भी हिरासत में

Oct10,2026 | Jagrati Lahar Bureau | New Delhi


 
- अरविंद केजरीवाल के घर पर पुलिस की तैनाती पर ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
 
- पुलिस जहां भी रोके, उसी जगह को जंतर-मंतर बनाकर धरने पर बैठ जाएं- केजरीवाल
 
- देश में आपातकाल से भी बदतर हालात, हम मोदी सरकार की तानाशाही में जी रहे- केजरीवाल
 
- वोट चोरी कर जीत रहे मोदी जी लोकतंत्र को कुचलकर अपने फर्जीवाड़े को दबा रहे- केजरीवाल
 
- अब देश का युवा जाग चुका है, मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं- केजरीवाल
 
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर 2026
 
देश की राजधानी में शनिवार को हर तरफ पीएम मोदी की दिल्ली पुलिस का तांडव देखने को मिला। वोट चोरी के खिलाफ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले, अरविंद केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील कर दिया। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सब लोग दिल्ली आएं। अगर पुलिस रोके तो उसी जगह को जंतर-मंतर बनाकर धरने पर बैठ जाएं। वोट चोरी कर जीत रहे मोदी जी लोकतंत्र को कुचलकर अपने फर्जीवाड़े को दबा रहे हैं, लेकिन अब देश का युवा जाग चुका है। मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है। देश का युवा अब जाग चुका है और वह मोदी जी की तानाशाही से डरने वाला नहीं है। अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा, क्योंकि लोग अब इनकी वोट चोरी को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। सभी देशवासी अपने-अपने घरों से निकलिए और देश को बचाने के लिए इस संघर्ष में शामिल होइए।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने तानाशाही का तांडव शुरू किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स हैं। किसी को अपने घर से नहीं निकलने दिया जा रहा है। सड़क पर चलते हुए लोगों को पुलिस पकड़ रही है और किसी को कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। इन्होंने पूरे देश के अंदर तानाशाही मचा रखी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक मोदी जी चुनाव केवल वोट चोरी करके जीतते थे। अब मोदी जी रंगे हाथों पकड़े गए हैं और अब वे इसे दबाना चाहते हैं तथा इसे आगे भी जारी रखना चाहते हैं। लेकिन देश के लोग ऐसा नहीं होने देंगे, देश का युवा खड़ा हो चुका है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास और गुरुग्राम से ध्रुव राठी तथा रत्ना सिंह जैसे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे देश के युवा बहुत गुस्से में हैं। जो लोग मेरी यह बात सुन रहे हैं, मैं पूरे देश के लोगों और युवाओं से हाथ जोड़कर अपील करना चाहता हूं कि हम सब लोगों को मिलकर देश को बचाना होगा।
 
अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग देश में जहां भी हैं, अभी अपने घर से निकलिए और दिल्ली की तरफ कूच कीजिए। दिल्ली आइए, चाहे स्कूटर पर आइए, पैदल आइए, बस में आइए, हवाई जहाज में आइए या ट्रेन में आइए। जैसे भी आ सकते हैं, आइए। जहां मोदी जी लोगों को रोकें, वहीं बैठ जाइए और उसी जगह को जंतर-मंतर बना दीजिए। पूरे देश को जंतर-मंतर बना दीजिए। लेकिन मोदी जी को वोट चोरी करने से रोकना पड़ेगा, नहीं तो यह देश और जनतंत्र नहीं बचेगा।
 
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि देश में इमरजेंसी से भी बदतर हालात हैं। हम मोदी के शासन वाली पूर्ण तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोचों को सीधे उनकी फ्लाइट से ही गिरफ्तार कर लेना, मोदी के अंदर बैठे एक ऐसे खौफ को दर्शाता है जो पहले कभी नहीं देखा गया। पीएम मोदी बहुत अच्छे से जानते हैं कि उन्होंने चुनाव केवल वोट चोरी करके जीता है और अब वह लोकतंत्र को पूरी तरह से कुचलकर अपने इस फर्जीवाड़े को बचाने पर तुले हुए हैं। ज्ञानेश कुमार को तो पद छोड़ना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।
 
एक चोर को बचाने के लिए मोदी जी ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया- संजय सिंह
 
“आप” के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि एक चोर को बचाने के लिए मोदी ने पूरे देश में आपातकाल लगा दिया है। पूरी दुनिया में यह पहला उदाहरण है, जहां एक चोर को बचाने के लिए पूरे देश को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरी दिल्ली बंद कर दी गई है और दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी रोक दी गई हैं। केवल एक चोर को बचाने के लिए मोदी द्वारा आपातकाल से भी बुरी स्थिति पैदा कर दी गई है, क्योंकि उस वोट चोर ने वोट चोरी करके इनकी कई सरकारें बनवाई हैं। इसीलिए आम आदमी पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन का समर्थन कर रही है।
 
संजय सिंह ने कहा कि एक वोट चोर सबसे महत्वपूर्ण हो गया है। ज्ञानेश कुमार और मोदी जी की जोड़ी देश में सरकारों की चोरी और वोट चोरी करेगी। मैं मोदी जी को एक सलाह देना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। अगर वे लोगों की आवाज को दबाएंगे, तो पूरे देश में उनके खिलाफ और विद्रोह खड़ा होगा और लोगों के मन में आक्रोश पैदा होगा। इसलिए इसे डंडे से निपटने की कोशिश मत कीजिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सबको इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। दिल्ली और यह देश किसी की तानाशाही या हिटलरशाही से नहीं चल सकता। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है।
  •  
  • भाजपा की बेशर्म दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के साथ हाथपाईं की- सौरभ भारद्वाज
 
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोग अपना हक मांगने देश की राजधानी आए हुए हैं। ऐसे तो अंग्रेज भी नहीं करते थे, जब महात्मा गांधी अपना हक मांगने के लिए दांडी मार्च करते थे, तो अंग्रेज भी उन्हें साबरमती से दांडी तक जाने देते थे और अपनी आवाज उठाने का मौका देते थे। आज की सरकार कह रही है कि नागरिक अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते। अगर इस देश में लोगों को अपनी बात नहीं कहने दी जाएगी, तो सरकार खुद अराजकता फैलाने का काम कर रही है।
 
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इतनी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स लगा दी गई है, जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश या चीन ने हमला कर दिया हो। सरकार, मंत्री और इंटेलिजेंस कहते थे कि ये लोग पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हैं। अगर ये विदेशी हैं तो इनसे इतना डर क्यों है, पाकिस्तानी तो पाकिस्तान में बैठे हैं और बांग्लादेशी बांग्लादेश में बैठे हैं। ये हमारे ही देश के युवा हैं और वामपंथी संगठनों, हमारी छात्र विंग सहित कई अन्य छात्र संगठनों ने इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है। ये लोग सुबह से अपनी गिरफ्तारियां दे रहे हैं और हम गिरफ्तारियां देने से डरते नहीं हैं।
 
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अपने देश के संविधान और अहिंसा में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जो भी लोग आ रहे हैं, वे पूरी तरह अहिंसक तरीकों से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने आ रहे हैं। इसलिए सरकार को उन्हें अपनी बात कहने देनी चाहिए और उनके खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लोग आएंगे, अपनी बात रखेंगे और चले जाएंगे। जब सरकार हिंसा, भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स का इस्तेमाल करती है, तो देश में एक अराजक माहौल बनता है जिससे बचना चाहिए और देश में हमेशा एक सकारात्मक बातचीत का माहौल रहना चाहिए।
 
ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मोदी जी कब तक और कितनों को जेल भेजेंगे?- आतिशी
 
वहीं, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। 45,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। हजारों लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इंटरनेट बंद है और बाजार बंद करा दिए गए हैं। यह सब केवल उस व्यक्ति को बचाने के लिए किया जा रहा है जो भाजपा को अवैध तरीके से चुनाव जितवाता है।
 
आतिशी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने पर दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्वक हिरासत में ले लिया। उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी, आप ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए कितने लोगों को सलाखों के पीछे डालेंगे?
 
सरकार होश में आए और तानाशाहों के अंजाम का इतिहास देखे - गोपाल राय
 
“आप” के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर इन्होंने ब्लैक इमरजेंसी लागू कर रखी है। लाखों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, लोगों को जबरन गिरफ्तार किया जा रहा है और छात्र-युवाओं को हिरासत में लिया जा रहा है। सरकार ने दिल्ली आने वाली ट्रेनें और मेट्रो बंद कर दी है। इसके बावजूद हजारों लोग पहुंच रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। आज ये हमें गिरफ्तार कर रहे हैं, तो हम गिरफ्तारियां देंगे और जेल जाएंगे। अगर इन्होंने पूरे देश में इसी तरह आपातकाल और तानाशाही थोपी, तो पूरा देश गिरफ्तारी देगा और इनकी जेलें छोटी पड़ जाएंगी। इसलिए सरकार होश में आए क्योंकि इतिहास ने तानाशाही का अंजाम देखा है और इस तानाशाही का जवाब भी इतिहास में दर्ज होगा। हम लड़ेंगे, जेल जाएंगे और आगे भी इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
 
वोट चोरी कर देश से गद्दारी करने वाले ज्ञानेश कुमार को जाना होगा- संजीव झा
 
बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि पूरी दिल्ली की किलाबंदी कर दी गई है और बीएसएफ, आईटीबीपी, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ को तैनात करके दिल्ली को छावनी बना दिया गया है। लोगों को परेशान करते हुए ट्रेनें और बसें बंद कर दी गई हैं और यह सब सिर्फ ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए किया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करके देश से गद्दारी की है, इसलिए उनसे इस्तीफा लिया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार उन्हें बचाने के लिए यह किलाबंदी कर रही है।
 
संजीव झा ने आगे कहा कि कई शहादतों के बाद हमारा देश गणतंत्र बना है और कोई भी हमारे अभिव्यक्ति के अधिकार को छीन नहीं सकता। अगर बोलने का अधिकार छीना जाएगा, तो लोग सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार तीन दिन से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के घरों पर पुलिस भेजकर डराने की कोशिश कर रही है। हम तो सिर्फ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे थे, लेकिन अब समय आ गया है कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार से नहीं बनेगी, अब मोदी हटाओ, देश बचाओ।
 
विधायक संजीव झा ने कहा कि मोदी जी, इतनी पुलिस और इतनी बैरिकेडिंग किस बात का डर है? जनता सिर्फ़ सवाल पूछ रही है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की माँग कर रही है। याद रखिए, लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी ताकत है।
 
केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील करने पर ‘‘आप’’ ने भाजपा पर बोला हल्ला
 
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने उनके घर में ही डिटेन कर लिया। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होने वाले थे। वह अपने घर से निकलते, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उनके घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की किलेबंदी पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल का घर जंतर मंतर है? हमारे कार्यकर्ताओं को अरविंद केजरीवाल के घर आने से कैसे रोका जा सकता है?
 
उधर, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश में आपातकाल लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर से गिरफ्तार किया जा रहा है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के घर को पुलिस ने किले में बदल दिया है। भाजपा शासन में देश की राजधानी दिल्ली में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया गया है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि मोदी जी को इतना क्या डर है कि अरविंद केजरीवाल के घर आने जाने वालों को भी गिरफ्तार कर रहे हैं।
 
दिल्ली पुलिस ने ‘‘आप’’ कार्यालय को भी किया सील
 
अरविंद केजरीवाल के घर को छावनी में तब्दील करने के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी सील कर दिया। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर कार्यालय आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया। इस पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस को इतना भी क्या डर है, जो हमारी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय को भी उसे सील करना पड़ा। क्या अब हमारे कार्यकर्ता अपने कार्यालय भी नहीं आ सकते?
 

Arvind-Kejriwal-Aap-Supremo-



TOP HEADLINES


*मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा
ईमानदारी ही मेरी असली पूंजी है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
आप पार्षद उषा रानी कल्याण के निधन से नगर निगम हाउस की
पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल
महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 57 कैडेटो
दिल्ली पुलिस ने नहीं होने दिया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ
अमृतसर में एम-16 राइफल, दो जिगाना पिस्तौल सहित 10 अत्य
*m-16 Rifle, Two Zigana Pistols Among 10 Sophisticated
सीजेपी के समर्थन में चंडीगढ़ में युवाओं के प्रदर्शन मे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अ
विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 80,000 रुपये रिश्वत लेते र
डॉ. डी.एन. कोटनिस की 116वीं जयंती पर देशभर में निःशुल्
द्ध नशों के विरुद्ध : मलेरकोटला में पुलिस का बड़ा Caso
बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत
पंजाब सरकार दिवाली से पहले ग्रुप-डी कर्मचारियों को देग
भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के किस
चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा स
पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए मील
पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को वि
*जालंधर ग्रामीण पुलिस को नशों के खिलाफ अभियान के तहत ब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52334144

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us