*भगवंत मान सरकार एससी बहुलता वाले 3,763 गांवों के सर्वांगीण विकास पर 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करेगी*

Sep24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



*प्रत्येक गांव को शुरू में बिना किसी शर्त के 20 लाख रुपये का फंड जारी किया जाएगा; आवश्यकता अनुसार फंड में वृद्धि की जा सकेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*सामाजिक न्याय केवल कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान, अवसरों और सशक्तिकरण के बारे में है : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

*रोजगार पैदा करने के लिए 50,000 रुपये की ग्रांट-इन-एड दी जाएगी; पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप की 97 प्रतिशत अदायगी की गई : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान*

चंडीगढ़; 24 सितंबर 2026:


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए 750 करोड़ रुपये से अधिक की व्यापक परियोजना की घोषणा की है, जहां अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग की आबादी 40 प्रतिशत से अधिक है।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से सामाजिक न्याय और इन गांवों के सर्वांगीण विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हर गांव तरक्की के लिए बराबर अवसरों का हकदार है, इसलिए विकास उन वर्गों और क्षेत्रों तक भी पहुंचना चाहिए जो दशकों तक इससे पिछड़े रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इस परियोजना में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग नोडल विभाग के रूप में काम करेगा, जबकि ग्रामीण विकास और बागवानी विभाग आवश्यक सहयोग देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर हर गांव की विशेष आवश्यकताओं की पहचान करके प्राथमिकता अनुसार काम करवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि लोगों के पैसे का उपयोग सही ढंग से पहले वहां हो सके जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "प्रत्येक गांव को शुरू में बिना किसी शर्त के 20 लाख रुपये का फंड जारी किया जाएगा और फंडों के सही उपयोग तथा अतिरिक्त आवश्यकताओं के मूल्यांकन के बाद इस राशि में वृद्धि की जा सकेगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव के लिए विशेष गांव विकास योजना (वी.डी.पी.) तैयार की जाएगी ताकि सुचारू तालमेल के साथ आवश्यकता-आधारित और परिणाम-मुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल पैसा खर्च करना नहीं है बल्कि गांवों का कायाकल्प करना और हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब के विकास के लिए विशाल अभियान शुरू किया है और इस विकास यात्रा में कोई भी गांव पीछे नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन फंडों का उपयोग आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं जैसे आर.ओ. सिस्टम, स्कूल में नए कमरे, लाइब्रेरी, एंबुलेंस, मोहल्ला क्लिनिक, सोलर स्ट्रीट लाइट और स्थानीय स्तर पर आवश्यक अन्य बुनियादी ढांचा कार्यों के लिए किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग ने इन फंडों के प्रभावी और सुचारू उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए पहले ही व्यापक रूप-रेखा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा, "हम लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इन प्रयासों के हिस्से के रूप में रोजगार पैदा करने के लिए योग्य व्यक्तियों को 50,000 रुपये की ग्रांट-इन-एड प्रदान की जाएगी, जो लाभार्थियों को आमदनी पैदा करने वाली गतिविधियां स्थापित करने या उसके विस्तार और उन्हें आत्म-निर्भर बनने के योग्य बनाएगी।"

पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम के लिए 97 प्रतिशत अदायगी पहले कर दी गई हैं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी बची अदायगी भी बिना किसी अनावश्यक देरी के जारी की जाएं। उन्होंने कहा, "सामाजिक न्याय केवल कल्याण के बारे में नहीं है बल्कि यह सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण के बारे में है।" उन्होंने कहा कि हम ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां हर परिवार, चाहे वह किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि से हो, वह सम्मान के साथ अपना जीवन बिताते हुए अपने लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब तभी तरक्की करेगा, जब इसका हर गांव तरक्की करेगा, हर समुदाय को बराबर के अवसर मिलेंगे और हर नौजवान पिछड़ेपन के किसी बोझ बिना अपने सपने पूरे कर सकेगा। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार जमीनी स्तर पर सामूहिक विकास को सुनिश्चित करने और इन गांवों के विकास को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि पंजाब की विकास यात्रा तभी आगे बढ़ेगी जब कोई भी वर्ग और कोई भी गांव पीछे नहीं रहेगा।

बैठक में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
---------

-punjabnews-bhagwantmann-punjabgovernment-socialjustice-ruraldevelopment



TOP HEADLINES


*मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा
ईमानदारी ही मेरी असली पूंजी है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
आप पार्षद उषा रानी कल्याण के निधन से नगर निगम हाउस की
पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल
महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 57 कैडेटो
दिल्ली पुलिस ने नहीं होने दिया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ
अमृतसर में एम-16 राइफल, दो जिगाना पिस्तौल सहित 10 अत्य
*m-16 Rifle, Two Zigana Pistols Among 10 Sophisticated
सीजेपी के समर्थन में चंडीगढ़ में युवाओं के प्रदर्शन मे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अ
विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 80,000 रुपये रिश्वत लेते र
डॉ. डी.एन. कोटनिस की 116वीं जयंती पर देशभर में निःशुल्
द्ध नशों के विरुद्ध : मलेरकोटला में पुलिस का बड़ा Caso
बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत
पंजाब सरकार दिवाली से पहले ग्रुप-डी कर्मचारियों को देग
भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के किस
चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा स
पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए मील
पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को वि
*जालंधर ग्रामीण पुलिस को नशों के खिलाफ अभियान के तहत ब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52334191

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us