भगवंत मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’ जारी; मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में 450 ए.एस.आई. की सीधी भर्ती को दी मंजूरी

Sep24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

भगवंत मान सरकार का ‘मिशन रोजगार’ जारी; मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में 450 ए.एस.आई. की सीधी भर्ती को दी मंजूरी

पंजाब पुलिस को मजबूत करने के लिए 450 ए.एस.आई. की सीधी भर्ती की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पढ़े-लिखे युवाओं को पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन के माध्यम से पुलिस में शामिल होने का अवसर मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मजबूत पुलिस बल से जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में सुधार होगा और उभरती चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 24 सितंबर
अपनी सरकार की ‘मिशन रोजगार’ मुहिम और पंजाब पुलिस को मजबूत करने के प्रयासों को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गृह विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए 450 सहायक सब-इंस्पेक्टरों (ए.एस.आई.) की सीधी भर्ती को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भर्ती पढ़े-लिखे युवाओं को पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगी। इसके अलावा अधिक प्रभावी पुलिसिंग तथा पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस बल की संख्या में वृद्धि होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों का मुकाबला करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुशल, जवाबदेह और पर्याप्त संख्या वाली पुलिस फोर्स बहुत जरूरी है। राज्य सरकार नई भर्ती, समय पर पदोन्नति, आधुनिकीकरण और बेहतर सेवा शर्तों के माध्यम से पुलिस फोर्स को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “450 ए.एस.आई. की भर्ती से पूरे राज्य में प्रभावी पुलिसिंग के लिए आवश्यक नफरी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। पुलिस फोर्स को मजबूत करना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। पंजाब पुलिस के पांच कैडरों, जिनमें जिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, इंटेलिजेंस और टेक्निकल सपोर्ट सर्विस शामिल हैं, में ए.एस.आई. की 6,810 स्वीकृत पद हैं। सरकार ने मौजूदा और संभावित रिक्त पदों का विस्तृत आकलन किया है, ताकि भर्ती और पदोन्नतियां योजनाबद्ध तरीके से की जा सकें।”

उन्होंने कहा, “चार कैडरों में लगभग 70 प्रतिशत रिक्त पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने की संभावना है, जबकि आर्म्ड कैडर में यह हिस्सा लगभग 90 प्रतिशत है। इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 450 ए.एस.आई. की सीधी भर्ती को मंजूरी दी है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह भर्ती पंजाब के पढ़े-लिखे और योग्य युवाओं को पारदर्शी और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस विभाग में शामिल होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। संबंधित विभागों को भर्ती के लिए सभी जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा, “भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के बिल्कुल अनुरूप रहेगी। पुलिस फोर्स को मजबूत करने का अर्थ केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पुलिस कर्मचारियों के पास अपनी जिम्मेदारियां कुशलता से निभाने के लिए पर्याप्त नफरी और संस्थागत सहयोग हो।”

उन्होंने कहा, “एक मजबूत पुलिस फोर्स जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को बेहतर बनाने में मदद करेगी और विभाग को कानून-व्यवस्था तथा सुरक्षा की उभरती चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना करने में सक्षम बनाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाए रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी देरी के आगे बढ़े।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, “भर्ती और पदोन्नतियां योजनाबद्ध, पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएंगी। इसका उद्देश्य एक मजबूत और अधिक जवाबदेह पुलिस फोर्स का निर्माण करना है, जो पंजाब के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभा सके।”

-punjabpolice-asirecruitment-bhagwantmann-punjabnews



TOP HEADLINES


*मोदी की दिल्ली पुलिस जूते पहनकर और बिना सिर पर कपड़ा
ईमानदारी ही मेरी असली पूंजी है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह
आप पार्षद उषा रानी कल्याण के निधन से नगर निगम हाउस की
पुलिस हिरासत में केजरीवाल का देश से अपील, ‘‘सब लोग दिल
महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 57 कैडेटो
दिल्ली पुलिस ने नहीं होने दिया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ
अमृतसर में एम-16 राइफल, दो जिगाना पिस्तौल सहित 10 अत्य
*m-16 Rifle, Two Zigana Pistols Among 10 Sophisticated
सीजेपी के समर्थन में चंडीगढ़ में युवाओं के प्रदर्शन मे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अ
विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई को 80,000 रुपये रिश्वत लेते र
डॉ. डी.एन. कोटनिस की 116वीं जयंती पर देशभर में निःशुल्
द्ध नशों के विरुद्ध : मलेरकोटला में पुलिस का बड़ा Caso
बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत
पंजाब सरकार दिवाली से पहले ग्रुप-डी कर्मचारियों को देग
भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर पंजाब के किस
चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा स
पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी में नए मील
पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को वि
*जालंधर ग्रामीण पुलिस को नशों के खिलाफ अभियान के तहत ब

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52334197

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us