द्ध नशों के विरुद्ध : मलेरकोटला में पुलिस का बड़ा Caso , 15 संदिग्ध हिरासत में
Oct10,2026
| Paras Dania | Malerkotla
मलेरकोटला
10 अक्टूबर (पारस दानिया):
पंजाब सरकार की विशेष मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत
मलेरकोटला पुलिस ने जिले भर में आज सुबह 6 बजे से बड़ी घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया।
यह अभियान एसएसपी मलेरकोटला हरकमल प्रीत सिंह खख, पीपीएस की निगरानी में चलाया गया। इस दौरान सब-डिवीजन मलेरकोटला, सब-डिवीजन अहमदगढ़, अमरगढ़ और जिले के अन्य इलाकों में चिन्हित संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस टीमों ने बारीकी से चेकिंग की। पुलिस ने इस विशेष ऑपरेशन के दौरान कुल 15 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ और तस्दीक के लिए काबू किया है। इनमें से 10 व्यक्ति सब-डिवीजन मलेरकोटला से, 3 व्यक्ति सब-डिवीजन अहमदगढ़ से और 2 व्यक्ति जिले के अन्य इलाकों से पकड़े गए हैं।
मलेरकोटला क्षेत्र में इस मुहिम का नेतृत्व डीएसपी मनवजीत सिंह और डीएसपी सुमित सूद ने किया, जबकि थाना सदर मलेरकोटला क्षेत्र में डीएसपी संदीप कपूर, अमरगढ़ क्षेत्र में डीएसपी संजीव कपूर ने ऑपरेशन की निगरानी की। इसी तरह सब-डिवीजन अहमदगढ़ में डीएसपी इंदरपाल चौहान की देखरेख में तलाशी मुहिम चलाई गई। इस ऑपरेशन में संबंधित थानों के मुख्य अफसर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह (थाना सिटी-1), एसएचओ दीपक (थाना सिटी-2), मुख्य अफसर थाना सदर मलेरकोटला, इंस्पेक्टर मनजीत कौर (महिला थाना), एसएचओ बलजीत सिंह (थाना सिटी अहमदगढ़) और इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर (थाना सदर अहमदगढ़) को तयशुदा ड्यूटी प्लान के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी और नशे से जुड़ी गैर-कानूनी गतिविधियों पर नकेल कसना, संदिग्धों की पहचान और उनके आपराधिक बैकग्राउंड की तस्दीक करना है। पकड़े गए व्यक्तियों की वेरिफिकेशन और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-malerkotlapolice-yudhnasheanvirudh-casooperation-drugfreepunjab-punjabpolice