*भाजपा सरकार बनते ही नशा बेचने वाले पंजाब छोड़ जाएगें- मुख्यमंत्री नायब सैनी*

Jun28,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


हरियाणा सरकार संत कबीर की वाणी को कर रही साकार
लुधियाना में संत कबीर भवन बनाने के लिए 11 लाख रुपए  देने की घोषणा
           राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 28 जून - हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन से नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें।
 मुख्यमंत्री  रविवार को लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में संत कबीर भवन बनाने का ऐलान करते हुए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि कबीरदास महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके प्रकट दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब हमारा समाज अंधविश्वास, पाखंड, छुआछूत और रूढ़िवादिता के गहरे अंधकार में डूबा हुआ था। ऐसे में संत कबीर महाराज का जन्म ज्योति स्वरूप हुआ जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे समाज को नई राह दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर दास समरसता, बराबरी, इन्सानियत के संदेश को घर घर पहुंचाने वाली मुहिम है। वह भारत की रूह और बड़े समाज सुधारक हुए हैं जिन्होंने समाज को जोड़ने का रास्ता और इन्सानियत का मंत्र दिया है। उनका जीवन सत्य की खोज और असत्य के खंडन में व्यतीत हुआ और उन्होंने सभी धर्मों की कुरीतियों और रूढियों पर कड़ा प्रहार किया। उनके क्रांतिकारी विचार आज भी समाज के मार्गदर्शक है। गुरू ग्रन्थ साहिब में भी संत कबीर की वाणी को सम्मान दिया गया है।  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार संत कबीर की वाणी को साकार करने का कार्य कर रही है। हर जिला स्तर पर संत प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर का दिया हुआ समूचे कल्याण, बराबरी का संदेश तथा अंतिम व्यक्ति के विकास का मंत्र पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अपनाया। भाजपा उसे आगे बढाने का कार्य कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस कार्यकाल में प्लाट के नाम पर मिले केवल कागज को वर्तमान सरकार ने 20 हजार गरीब लोगों को कब्जा दिलवाने का काम किया है। इसके अलावा जो परिवार रह गए उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लाट देकर   प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर उनके पक्के मकान बनाने का कार्य किया है। शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों को 30-30 वर्ग गज के प्लाट तथा सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद में 7200 से अधिक फ्लेट दिए गए हैं। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए, महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के अलावा लोगों को आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ दिया गया है। किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही सब्जियों को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल कर किसानों को लाभ दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किए गए वादे में से आधे भी पूरे नहीं किए हैं। कानून व्यवस्था की हालात बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनते ही संत कबीर दास के दिखाए मार्ग पर चलकर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने तथा युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, नीयत साफ है और राष्ट्र  प्रथम की नीति से कार्य करते हैं। संत कबीर की विरासत को संवैधानिक रूप देने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्वतः ही स्मरण हो आता है। संत कबीर ने जिस सामाजिक समानता की बात अपनी वाणी में कही, बाबा साहेब ने उसे भारत के पवित्र संविधान में पिरोकर हमें कानूनी अधिकार के रूप में सौंपा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। हरियाणा में पिछले साढ़े 11 वर्षों में पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित कर जनता को लाभ पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए-शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का त्रिसूत्र दिया, वह आज भी हमारे समाज के लिए प्रगति का एकमात्र मार्ग है। बाबा साहेब का मानना था कि सामाजिक असमानता और दासता की बेड़ियों को केवल शिक्षा के हथियार से ही काटा जा सकता है। अस्त्र-शस्त्र की लड़ाई क्षणिक हो सकती है, और ज्ञान की शक्ति स्थाई परिवर्तन लाती है। इसी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर दास के दिखाए समरसता के मार्ग पर चलकर, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा और संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात करेंगे और राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
इस अवसर पर सतीश खुंडिया, प्रो. जयनारायण, जिला अध्यक्ष रणजीत धीमान, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, पूर्व सांसद स. अमरीक सिंह, राखी अग्रवाल, डा. कनिका जिन्दल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Nayab-Singh-Saini-Cm-Haryana



TOP HEADLINES


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधा
*पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को मिल सकती है पंजाब प्रदेश क
*चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीव
*भाजपा सरकार बनते ही नशा बेचने वाले पंजाब छोड़ जाएगें-
*पल्स पोलियो अभियान का सफल आगाज़; पहले ही दिन 5 वर्ष त
हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त सा
अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उप
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने वींबी जी राम जी योजना लाग
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने वीके हरिप्रसाद की
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहरी निकायों और वार्डो की स्व
तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र लिख रहा है वि
प्रसव के दौरान महिला के शरीर में पट्टी छोड़ने के मामले
20 से 26 जून तक की कार्यप्रणाली रिपोर्ट जिला पुलिस मोग
संत कबीर जयंती पर ढाणी गारण में कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा के स्कूलों में बनेंगे वर्टिकल भवन, स्कूलों की
*नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री
श्री राम मन्दिर ट्रस्ट में बाबरी सोच वालों पर कड़े एक्
विदेश बैठे शख्स के कहने पर क्लीनिक पर फेंका था पेट्रोल
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र को डंडों से पीटने व

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50681983

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us