20 से 26 जून तक की कार्यप्रणाली रिपोर्ट जिला पुलिस मोगा द्वारा प्रस्तुत नशों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 40 मामले दर्ज, 54 आरोपी गिरफ्तार

Jun27,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Moga


5600 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन और 04 राउंड बरामद


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोगा श्री सरताज सिंह चाहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस मोगा द्वारा "युद्ध नशों के विरुद्ध" तथा "पिंडों के पहरेदार" अभियान के तहत 20.06.2026 से 26.06.2026 तक कुल 33 मामले दर्ज कर 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 0.604 ग्राम हेरोइन, 2580 नशीली गोलियां तथा 12,940 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई।

अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 06 मामले दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 1515.750 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 01 मामला दर्ज कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन और 04 राउंड बरामद किए गए।

इस अवधि के दौरान 03 पी.ओ. (घोषित अपराधी) भी गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 कृपाण, 01 लोहे का खंडा, 01 डंडा, 01 मोबाइल फोन, चोरी के 02 मोटरसाइकिल, 17 किलोग्राम तांबे की तार तथा 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

एस.एस.पी. ने आम जनता से भी नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशों के दुष्प्रभावों के बारे में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठकें और संपर्क कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इस दौरान विभिन्न गजटेड अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गांवों और शहरों में आम जनता के साथ 52 सेमिनार एवं बैठकें आयोजित कर युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को नशा तस्करों संबंधी सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए नशों की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं तथा नशों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है।

Moga-Police-Action-Against-Drug-Peddlers-



TOP HEADLINES


आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरदासपुर में ‘
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्राम
अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उ
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को द
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधा
*पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को मिल सकती है पंजाब प्रदेश क
*चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीव
*भाजपा सरकार बनते ही नशा बेचने वाले पंजाब छोड़ जाएगें-
*पल्स पोलियो अभियान का सफल आगाज़; पहले ही दिन 5 वर्ष त
हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त सा
अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर
मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उप
पंजाब में भगवंत मान सरकार ने वींबी जी राम जी योजना लाग
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने वीके हरिप्रसाद की
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहरी निकायों और वार्डो की स्व
तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र लिख रहा है वि
प्रसव के दौरान महिला के शरीर में पट्टी छोड़ने के मामले
20 से 26 जून तक की कार्यप्रणाली रिपोर्ट जिला पुलिस मोग
संत कबीर जयंती पर ढाणी गारण में कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा के स्कूलों में बनेंगे वर्टिकल भवन, स्कूलों की

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50689017

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us