पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित : डॉ. बलजीत कौर

Apr24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


— डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम; लैपटॉप और सिलाई मशीनें वितरित, वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन, ऋण वितरण समारोह की घोषणा

युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए खेल मैदान और मिनी पार्कों के निर्माण को बढ़ावा : डॉ. बलजीत कौर


अनुसूचित जातियों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के 351 आईटीआई विद्यार्थियों को टूल किट वितरित की गई हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और अनुसूचित जातियों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार के योग्य बनाना है।

उन्होंने बताया कि मलोट में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की 136वीं जयंती के अवसर पर जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान ये टूल किट वितरित की गईं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की सोच पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने न केवल अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा की, बल्कि महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उन्हें पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलें।

उन्होंने बताया कि ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों के 9 आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित 351 विद्यार्थियों को वितरित की गई हैं। इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग और प्लंबर ट्रेड से संबंधित ये टूल किट श्री मुक्तसर साहिब के 82, बठिंडा के 64, फरीदकोट के 67, फाजिल्का के 87 और फिरोजपुर के 51 विद्यार्थियों को दी गई हैं, ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें।

इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्राओं को लैपटॉप और जरूरतमंदों को सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण वितरण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा मलोट में नए बने वॉलीबॉल ग्राउंड का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने कहा कि शहरों और गांवों को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए खेल मैदान और मिनी पार्क बनाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकेंगे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 24 गांवों में भी खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मलोट में बनाया गया यह वॉलीबॉल ग्राउंड कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने निजी फंड से 10 लाख रुपये की लागत से पंचायत राज विभाग के माध्यम से तैयार कराया गया है।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा श्री जशन बराड़ चेयरमैन, मार्केट कमेटी मलोट, जगमोहन सिंह मान, गुरमीत सिंह बराड़, जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
--------

Baljit-Kaur-Minister-Punjab-



TOP HEADLINES


*भाजपा की कार्रवाई बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और हर
*जब से बेअदबी विरोधी कानून बना है, भाजपा मुझे कमजोर और
आप नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह प
*एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण द्वारा कानून-व्यवस्था मजबूत
*पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच के अनुसार सतलुज
सुनील जाखड़ द्वारा पार्टी में शामिल होने वाले सांसदों
लुधियाना में कॉम्प्लेक्स में गुंडागर्दी तोड़फोड़ कर दह
महिला आरक्षण विधेयक पर आप के रुख के विरोध में भाजपा पं
*पंजाब ने लगातार चौथे सफल सीजन में साथ-साथ खरीद और भुग
पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के युवाओं को स्वरो
*पंजाब सरकार एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के
टीएस वन का पैसा निगम इंस्पेक्टर ने जेब में डाला, आवेदक
*जेल मंत्री द्वारा पटियाला सेंट्रल जेल में उजाला नर्सर
भगवंत सिंह मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तह
​live : सुनों क्या बोले Cm भगवंत मान _राघव चड्ढा का Aa
फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेद
मां बगलामुखी जयंति पर मां बगलामुखी धाम में पावन जयंति
लुधियाना में ट्यूशन मार्केट के पास ट्रैफिक पुलिस ने चल
*पंजाब सरकार द्वारा अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72
प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोह

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49907398

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us