*पंजाब सरकार द्वारा अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्य जारी: बरिंदर कुमार गोयल*

Apr23,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Sri Anandpur Sahib/chandiga



*कैबिनेट मंत्री ने सतलुज के किनारे चल रहीं परियोजनाओं का लिया जायजा*

*धार्मिक और क्षेत्रीय जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए बड़ा कदम - कैबिनेट मंत्री*


पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज लोदीपुर, अगम्मपुर, हरसाबेला और अजौली क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे बाढ़-रोधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सतलुज नदी के किनारे चल रहे कार्यों की प्रगति के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव लोदीपुर, जो सतलुज नदी के बाएं किनारे पर स्थित है, वहां भविष्य में नदी किनारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2026 में लोदीपुर बाढ़ सुरक्षा परियोजना के तहत कुल 1700 फुट लंबाई में कार्य करवाया जा रहा है। इसमें चरण गंगा नदी पर 300 फुट का पुनर्निर्माण तथा सतलुज नदी पर 1400 फुट रिवेटमेंट के साथ 13 स्टड बनाने का कार्य शामिल है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 4.62 करोड़ रुपये है और इससे लोदीपुर तथा बुर्ज सहित आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षा मिलेगी और कृषि भूमि की रक्षा मजबूत होगी।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि अगम्मपुर का पुल अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मालवा/पुआध क्षेत्रों को दोआबा और माझा क्षेत्रों से जोड़ता है। इसके अलावा यह पुल धार्मिक दृष्टि से भी अहम है, क्योंकि यह तख्त श्री केशगढ़ साहिब को श्री अकाल तख्त साहिब से जोड़ता है। इस कारण यह प्रदेश के लोगों की धार्मिक भावनाओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान इस पुल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन सरकार द्वारा तुरंत कार्रवाई कर इसे सुरक्षित रखा गया। इस अनुभव से सीख लेते हुए अब पुल के आसपास बड़े स्तर पर बाढ़-रोधी कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी भी नुकसान से बचाव किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस वर्ष कुल 6570 फुट (लगभग 2 किलोमीटर) लंबाई में बाढ़-रोधी कार्य करवाए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 19.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगम्मपुर स्लाइस-वन और पुल के ऊपरी हिस्से में 3920 फुट लंबाई में 12.05 करोड़ रुपये की लागत से कार्य जारी है, जिसमें 3280 फुट रिवेटमेंट और 31 स्टड का निर्माण शामिल है। इससे अगम्मपुर और क्रशर जोन क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा।

इसी प्रकार उन्होंने बताया कि हरसाबेला में 2650 फुट लंबाई में 7.67 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़-रोधी कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें 2300 फुट रिवेटमेंट और 23 स्टड का निर्माण शामिल है। मंत्री ने दोहराया कि सरकार बाढ़ से बचाव के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और सभी परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी की जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा के तहत अजौली में 1500 फुट रिवेटमेंट और 14 स्टड के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिस पर लगभग 3.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना सतलुज नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने और भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, जिससे अजौली, दबखेड़ा और कलितरा गांवों के निवासियों तथा कृषि भूमि को बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री गोयल ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए भी आधुनिकीकरण के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 132 स्थानों पर कार्य चल रहा है और यह 30 मई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की भलाई के लिए मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लगातार कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर एस.डी.एम. सुखपाल सिंह (श्री आनंदपुर साहिब), डीएसपी जशनदीप सिंह, चेयरमैन कमिक्कर सिंह डाढ़ी, चेयरमैन गुरप्रीत सिंह अरोड़ा, रमणदीप सिंह बैंस (उप इंजीनियर), संदीप सिंह मंगत (कार्यकारी इंजीनियर), वरुण (एस.डी.ओ., रूपनगर ड्रेनेज सब डिवीजन), निशात गर्ग (एस.डी.ओ., श्री चमकौर साहिब ड्रेनेज), भावुक शर्मा (कार्यकारी इंजीनियर, श्री आनंदपुर साहिब), नरेंद्र कुमार (एस.डी.ओ., नंगल), दिनेश गुप्ता (एस.डी.ओ., श्री आनंदपुर साहिब), गुरजीत सिंह (एस.डी.ओ., नूरपुर बेदी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Punjab-Govt-Undertakes-Rs-19-72-Crore-Flood-Protection-Works-To-Secure-Agampur-Bridge-Barinder-Kumar-Goyal



TOP HEADLINES


फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेद
मां बगलामुखी जयंति पर मां बगलामुखी धाम में पावन जयंति
लुधियाना में ट्यूशन मार्केट के पास ट्रैफिक पुलिस ने चल
*पंजाब सरकार द्वारा अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72
प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोह
पंजाब का नशों विरूद्ध युद्ध: मान सरकार के अधीन कार्रवा
पूर्व मन्त्री भारत भूषण आशु की सास श्रीमति कमलेश शर्मा
*अमृतसर में बड़ा राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस, Aap और अकाल
वड़िंग ने पूरे पंजाब में लग रहे भारी बिजली के कटों की
सीबीएसई एफ़िलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (casa), जालंधर ने
इनेलो ने घोषित किए दो मेयर पद के प्रत्याशी एडवोकेट आंन
भगवंत मान सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों के वितरण में एका
*बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव ओइंद में नहरी पानी लिफ
सुनील जाखड़ के बयान पर नील गर्ग का पर पलटवार- जिन्होंन
मंडियों में सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने
सीमा पार से चल रहे नशे और हथियारों की तस्करी मॉड्यूल क
गैंगस्टरा ते वार के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ
*बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम,
*पूर्व सैनिकों की भलाई के मामलों में कोई ढिलाई बर्दाश्
*पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड ने 7831 औद्योगिक श्रमिकों को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49897945

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us