* प्रसिद्ध भजन गायक करेंगे मां बगलामुखी का गुणगान
लुधियाना(विशाल ):-। मां बगलामुखी धाम में मां बगलामुखी जी जयंति महोत्सव मां आज 24 अप्रैल को महंत प्रवीण चौधरी जी के सानिध्य में मनाया जाएगा। उपोक्त जानकारी महंत प्रवीण चौधरी जी ने 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले मां बगलामुखी जी की पावन जयंति महोत्सव की तैयारियाों को अतिंम रुप देने के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दी। महोत्सव की जानकारी देते हुए महंत प्रवीण चौधरी जी ने बताया कि मां बगलामुखी जी के अति प्रिय पीले रंग में रंगा मां बगलामुखी धाम का दृश्य आलौकिक होगा । शुक्रवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक मां बगलामुखी का रूद्राभिषेक व आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा । सैंकड़ो श्रद्धालु कन्या पूजन कर मां बगलामुखी का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। हल्दी की माला से मंत्रों का जाप करके मां बगलामुखी जी को हल्दी, पीले फूल, पीला भोग अर्पित होगा
सांय 6 बजे मां बगलामुखी जी महाआरती होगी । शाम 7 बजे रात्रि 10 बजे तक हवन यज्ञ आयोजित होगा। यज्ञ में पूर्णहुति के उपरांत रात्रि 10 बजे से मां बगलामुखी जी की इच्छा तक प्रसिद्ध भजन गायक संदीप सूद होशियारपुर वाले व हैप्पी बटवाल मां बगलामुखी जी का गुणगान करेंगे। मां भगवती को पीले रंग के प्रसाद अर्पित कर भोग के रुप में वितरित होंगे। इस अवसर पर मनप्रीत छतवाल,कर्ण शांडिल्या,सुनील महाजन,रमन घई,जतिन्द्र सूद,मोहित सूद,राणा रणजीत सिंह,सुधीर महाजन,गौरव कालिया,जतिन सूद,परमवीर चौधरी,संदीप सूद, सुनील हांडा,नरिन्द्र सिंगला, इकबाल सिंह ,बलजीत त्रिखा,गौतम सचदेवा,नरिन्द्र महाजन,तरुण चौधरी,अंकुश सिंगला,चेतन टंडन,साहिल सिंगला, राज सोंलकी,पंकज गुप्ता,दीपक गर्ग, दिनेश रल्ली, वरूण जैन, मनीष गुप्ता,विजय गुप्ता, रमन शर्मा, आदित्य गुप्ता,वरुण चोपड़ा, तुषार बंसल,धीरज गुप्ता,जनकराज सिंगला,बौबी मक्कड़,नितेश सूद,राकेश पासी ,गुनीत खैरा,अजय जैन,रविन्द्र सिंह वालिया,तेजिन्द्र मिगलानी, वरुण दत्त,भूपिन्द्र सिंह,वेद लूथरा, सुनील हांडा,वरूण शर्मा,पवन पारिक, अनुज वधवा,आशूतोष,प्रदीप टाटा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।