इनेलो ने घोषित किए दो मेयर पद के प्रत्याशी एडवोकेट आंनद खत्री सोनीपत, मनोज अग्रवाल पंचकूला मेयर प्रत्याशी

Apr23,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


      राजेंद्र सिंह जादौन 
चंडीगढ़, 23 अप्रैल।इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से गुरुवार को सोनीपत और पंचकुला मेयर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रत्याशियों की घोषणा की। अभय सिंह के अनुसार एडवोकेट आनंद खत्री को सोनीपत और मनोज अग्रवाल को पंचकूला मेयर प्रत्याशी तय किया गया है।
      अभय सिंह ने कहा कि अम्बाला के मेयर प्रत्याशी का ऐलान भी शीघ्र किया जाएगा।इस दौरान मीडिया से बातचीत में अभय सिंह ने प्रदेश के कई मुद्दे उठाए।
उन्होंने गेहूं खरीद के मुद्दे पर कहा हमने अपने कार्यकर्ताओं की मंडियों में ड्यूटी लगाई थी और किसान कष्ट निवारण केंद्र खोले ताकि किसानों को कोई समस्या न आए। हमने सरकार से कहा था कि  बायोमेट्रिक सत्यापन की शर्त ना लगाई जाए। लेकिन सरकार ने बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना अनिवार्य कर दिया। इससे किसानों को बहुत परेशानी आई। किसानों की गेहूं का उठान नहीं हो रहा था और किसानों के खाते में पैसे नहीं आ रहे थे। सरकार की कोशिश तो यही थी कि कि किसानों की गेहूं अंबानी और अडानी के साईलोस में जाए और वह कमियां निकाल कर फसल को कम कीमत पर खरीदें। लेकिन हमने संघर्ष किया जिससे सरकार दबाव में आई।      इसके बाद अब मंडियों में गेहूं खरीद की जा रही है।
          हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने के सवाल पर  अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने  विशेष सत्र बुलाया है जिसमें महिला बिल को लेकर विपक्ष की निंदा का प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री के पास यह निंदा प्रस्ताव लाने का समय है। लेकिन किसानों के लिए नहीं। अगर निंदा प्रस्ताव लाना ही था तो सरकार की कमियां और खामियों के बारे में लाना चाहिए था। किसानों को जो दिक्कतें आई है। उसके लिए कहा जाना था कि आगे से  किसानों को ऐसी समस्याएं नहीं आएगी। जो बिल लोकसभा में गिर गया उसकी चर्चा यहां पर करने का क्या मतलब है। भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल पर राजनीति कर रही थी। जिसमें वह सफल नहीं हुए। इसको लेकर मैं पूरे विपक्ष को बधाई देता हूं कि उन्होंने भाजपा की मंशा को पूरा नहीं होने दिया।
सरकार ने किसानों के लिए एक समस्या और खड़ी कर दी। किसान की जमीन की जो रजिस्ट्री होती है उसकी फीस 503 रुपए होती है और अगर किसान की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है तो यह फीस भी जब्त हो जाती है। रजिस्ट्री के लिए 3 दिन का समय रखा गया है। जिसमें कई अलग-अलग अधिकारियों के पास जाना पड़ता है। पोर्टल पर अपडेट भी करना पड़ता है। पोर्टल का सर्वर कब डाउन हो जाए यह पता नहीं चलता। पोर्टल की वजह से किसानों को मंडियों में भी बहुत परेशानी हो रही है। पहले जमीन पैमाइश का काम आसान था। अब सरकार ने इसके लिए 32 करोड़ रुपए खर्च कर के 300 रोवर मशीने खरीद ली। लेकिन वो तीन साल से खड़ी हैं। इनके पास उन्हें चलाने के लिए लोग ही नहीं है। ये मशीनें सिर्फ कमीशन खाने के लिए खरीदी गई थी। प्रदेश में पैमाइश के लिए 4000 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से सिर्फ 40 लोगों की जमीन की पैमाइश ही हो पाई है।
बंगाल चुनाव को लेकर अभय सिंघ ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र को कुचलना चाहती है। लेकिन भाजपा जितना लोगों को दबाने का का काम करेगी लोगों में उतना ही रोष बढ़ेगा। भाजपा ने बंगाल में फोर्सेस को लगाकर डराने की कोशिश की है। मुझे नहीं लगता कि भाजपा वहां पर जीत हासिल कर सकती है वहां पर ममता बनर्जी ही जीत दर्ज करेगी।
बीबीएमबी को लेकर कहा कि जब हमारा अधिकारी वहां नहीं होगा तो हमारी पैरवी कौन करेगा। सरकार को इस बारे में चर्चा करनी चाहिए। पंजाब में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। मुख्यमंत्री को हरियाणा में कोई नहीं बुलाता तो वो पंजाब चले जाते हैं।

Haryana-News-Indian-National-Lok-Dal-Mc-Election-Mayor-Candidate-



TOP HEADLINES


फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेद
मां बगलामुखी जयंति पर मां बगलामुखी धाम में पावन जयंति
लुधियाना में ट्यूशन मार्केट के पास ट्रैफिक पुलिस ने चल
*पंजाब सरकार द्वारा अगमपुर पुल की सुरक्षा के लिए 19.72
प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोह
पंजाब का नशों विरूद्ध युद्ध: मान सरकार के अधीन कार्रवा
पूर्व मन्त्री भारत भूषण आशु की सास श्रीमति कमलेश शर्मा
*अमृतसर में बड़ा राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस, Aap और अकाल
वड़िंग ने पूरे पंजाब में लग रहे भारी बिजली के कटों की
सीबीएसई एफ़िलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (casa), जालंधर ने
इनेलो ने घोषित किए दो मेयर पद के प्रत्याशी एडवोकेट आंन
भगवंत मान सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों के वितरण में एका
*बरिंदर कुमार गोयल द्वारा गांव ओइंद में नहरी पानी लिफ
सुनील जाखड़ के बयान पर नील गर्ग का पर पलटवार- जिन्होंन
मंडियों में सुविधाओं और खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने
सीमा पार से चल रहे नशे और हथियारों की तस्करी मॉड्यूल क
गैंगस्टरा ते वार के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ
*बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम,
*पूर्व सैनिकों की भलाई के मामलों में कोई ढिलाई बर्दाश्
*पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड ने 7831 औद्योगिक श्रमिकों को

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49897250

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us