शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज एशिया की बड़ी अनाज मंडी का दौरा किया व किसानों के साथ बातचीत की।
बादल ने कहा कि पंजाब के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। उन्होने कहा,‘‘ पहले तो बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलें तबाह हो गई। उन्होने कहा कि अब अधिक नमी के कारण खरीद एजेंसियों द्वारा गेंहू की फसल न खरीदे जाने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।’’ उन्होने पत्रकारों के सामने एक किसान लाभ सिंह से भी बात की, जिन्होने बताया कि सरकार मंडियों में आने वाली कुल फसल का दो से तीन फीसदी ही खरीदकर खरीद की नौटंकी कर रही है।’’
सरदार बादल ने अकाली दल के हलका इंचार्जों से सभी मंडियों का दौरा करने का आग्रह किया ताकि सरकार पर मंडियों में आई गेंहू की फसल की खरीद शुरू करने का दबाव बनाया जा सके। उन्होने मौजूदा सत्र के लिए आवश्यक बोरों की खरीद की व्यवस्था न करने के लिए आलोचना की। उन्होने कहा,‘‘ यह बेहद निंदनय है कि पंजाब में घटिया किस्म के बोरे आ रहे हैं, जो इनकी खरीद में हुए एक और घोटाले का संकेत दे रहे हैं।’’
बाक्स
एक सवाल का जवाब देते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन जनसंख्या के आधार पर नही हो सकता। उन्होने कहा,‘‘ केंद्र द्वारा निर्धारित जनसंख्या मानदंडों का पालन करके देश की सेवा करने वाले राज्यों को दंडित करने के बजाय, सभी राज्यों में लोकसभा सीटों को समान प्रतिशत के आधार पर बढ़ाना जरूरी है। यह संघवाद के हित में है।’’ उन्होने दोहराया कि अकाली दल महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन इसका इस्तेमाल मनमाने ढ़ंग से लोकसभा सीटों को बढ़ाने यां घटाने के बहाने के रूप में नही किया जाना चाहिए।