*गैंगस्टरों के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगी फैसलाकुन कार्रवाई: आप*

Jan12,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम और आधुनिक तकनीक से लैस, कोई भी अपराध अनसुलझा नहीं: बलतेज पन्नू*

 गैंगस्टर और शूटर भारत में कहीं भी नहीं छुप सकते, पंजाब पुलिस पीछा करके उन्हें गिरफ्तार करेगी: बलतेज पन्नू*


आम आदमी पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया कि पंजाब पूरी तरह सुरक्षित है और कानून व्यवस्था पूरी तरह काबू में है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को अपने हाथों में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

सोमवार को पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता अमन-कानून की स्थिति पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति गोलियां चलाएगा या हिंसा करेगा, उसके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी और उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

 

सरपंच हत्या केस का हवाला देते हुए पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस ने करीब 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, दूसरे राज्यों तक मुलजिमों का पीछा किया और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुलजिमों को पनाह देने वाले व्यक्ति को भी काबू कर लिया गया है और अब शूटरों को पंजाब लाया जा रहा है।

 

उन्होंने आगे बताया कि लुधियाना के हैबोवाल इलाके में पुलिस पर गोलियां चलाने वाले गोदारा गैंग से जुड़े दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह स्पोर्ट्स प्रमोटर राणा बलाचौरिया से जुड़े मोहाली गोलीबारी मामले में दोनों शूटरों को कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।

 

पन्नू ने गैंगस्टरों और शूटरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो यह समझते हैं कि वे पंजाब में अपराध करके दूसरे राज्यों में छुप सकते हैं, वे बड़ी गलतफहमी में हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी राज्य में जाकर उनका पीछा करेगी और उन्हें गिरफ्तार करेगी।

 

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के बारे में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए पन्नू ने स्पष्ट किया कि इसी टास्क फोर्स ने अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तारियां की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मजबूत किया गया है और उन्हें खुली छूट दी गई है कि किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए।

 

पन्नू ने कहा कि विपक्षी नेता इस बात को कभी स्वीकार नहीं करते कि पंजाब पुलिस 24 घंटों के अंदर केस हल करती है और दोषियों को सजा दिलवाती है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब पुलिस के पास आधुनिक वाहन, उन्नत निगरानी प्रणाली और नवीनतम तकनीक मौजूद है, जिससे वह हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

सीमावर्ती सूबा होने के कारण पंजाब की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि कुछ ताकतें बार-बार शांति भंग करने की कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें समझ लेना चाहिए कि ऐसी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी।

 

नशों के खिलाफ सरकार की जंग का हवाला देते हुए पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई भी योजनाबद्ध और निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि फिरौती, गोलीबारी या डराने-धमकाने की कोशिश करने वाले पंजाब पुलिस के फैसलाकुन जवाब के लिए तैयार रहें।

 

उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के उलट, मान सरकार गैंगस्टरों को सरपरस्ती नहीं देती और न ही उनसे किसी तरह का कोई संबंध या तस्वीरें हैं। पन्नू ने कहा कि चाहे कोई भी व्यक्ति हो, वह किसी भी परिवार से संबंधित हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Powered by Froala Editor

Mann-Government-s-Zero-Tolerance-Against-Gangsters-



TOP HEADLINES


*भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ आप का पंजाब भर म
सुरक्षा जब्ती के बाद कस्टम्स ने 35 किरपान लौटाए; हवाईअ
भारत पाक सीमा से चल रहे नार्को-स्मगलिंग नेटवर्क का पर्
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान एक महीने में दूसरी बार जालं
*हरजोत सिंह बैंस द्वारा मोहाली के सरकारी स्कूल का आकस्
भाजपा की अमरीका-भारत डील पंजाब के किसानों को बर्बाद कर
*अमृतसर में सीमा पार से संचालित नारको-तस्करी नेटवर्क क
आप विधायक नरिंदर कौर भराज का बड़ा खुलासा- ऑपरेशन लोटस
*प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन का लोगो जारी, आर्थिक औ
आर.टी.आई. कमीशन द्वारा पी.आई.ओ.-कम-सचिव ग्राम पंचायत ब
लुधियाना का कारोबारी 9 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्त
ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित
इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में हेल्थ एंड वैलनेस क्
*भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के साथ सबसे बड़
प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ के द्वारा व्यापक निवेश
आम आदमी पार्टी 2027 में जन-हितैषी शासन के दम पर पंजाब
डॉ. इंदरजीत सिंह ने Who की 158वीं कार्यकारी बोर्ड जिन
आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत स्पेशल सेल पुलिस की बड़ी कार्
*मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लेकर विरोधियों द्वारा
*नशा तस्करों के सियासी सरपरस्तों के साथ राज्यपाल की या

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49156341

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us