पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने के लिए किया प्रेरित

Oct22,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत हैं, हम उन्हें पंजाब का भविष्य उज्ज्वल बनाने के अवसर प्रदान कर रहे हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार द्वारा योग्यता के आधार पर दी जाती हैं नौकरियां, न कि पहुंच या सिफारिश के आधार पर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सही समय का इंतजार छोड़ें, आज ही अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत शुरू करें: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

परिवारों को इलाज के खर्चों से बचाने के लिए 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर, 2026:


पंजाब विधानसभा ने आज विद्यार्थियों के लिए अपने द्वार खोल दिए। इससे युवाओं को यह जानने का अवसर मिलेगा कि कानून कैसे बनाए जाते हैं, बजट कैसे पारित होते हैं और निर्वाचित प्रतिनिधियों को किस प्रकार जवाबदेह बनाया जाता है। फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें बड़े सपने देखने तथा ईमानदारी और कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य का निर्धारण कौशल और योग्यता के आधार पर होना चाहिए, न कि पहुंच या सिफारिशों के आधार पर। उन्होंने योग्यता आधारित भर्ती के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता तथा 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के बारे में भी जानकारी दी।

पंजाब विधानसभा में फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "युवा पंजाब की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें प्रेरणा, अवसर और प्रगतिशील वातावरण प्रदान करना पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है। कभी भी अस्थायी बाधाओं को अपने इरादे कमजोर न करने दें। सफलता का वास्तविक पैमाना यह नहीं है कि आप कहां से आए हैं, बल्कि यह है कि आप कितनी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करते हैं।"

अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने सिविल सेवाओं में जाने तथा वकील और डॉक्टर बनने के इच्छुक विद्यार्थियों को सही समय का इंतजार करने के बजाय आज से ही मेहनत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कथन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विद्यार्थियों को याद दिलाया, "वास्तविक सपने वे होते हैं, जो इंसान को उस समय भी प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित करते हैं, जब दुनिया सो रही होती है। परीक्षाओं के परिणामों या शुरुआती असफलताओं से निराश न हों। मैं स्वयं अपना पहला चुनाव हार गया था, लेकिन मैंने दृढ़ संकल्प के साथ काम करना जारी रखा। बाधाएं सफर का अंत नहीं होतीं, बल्कि ये सीखने, सुधार करने और अधिक मजबूती के साथ वापसी करने के अवसर होती हैं।"

पंजाब विधानसभा के महत्व के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को राज्य की सर्वोच्च विधायी संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने कहा, "विधानसभा में विधेयक पेश किए जाते हैं, उन पर बहस होती है और उन्हें कानून के रूप में पारित किया जाता है। यहीं से राज्य का बजट भी मंजूर होता है। विधानसभा जैसी संस्थाएं जनता की हैं। युवा नागरिकों को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र कैसे काम करता है, उनके जीवन को प्रभावित करने वाले फैसले कैसे लिए जाते हैं और जनता के प्रतिनिधि लोगों के प्रति किस प्रकार जवाबदेह होते हैं।"

बचपन से ही संसदीय कार्यवाही में अपनी रुचि को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों को संसद में आमंत्रित किया था, ताकि वे लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को करीब से देख सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरी सरकार ऐसा पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां युवा सिफारिशों या रसूख के बजाय अपने कौशल और कड़ी मेहनत के दम पर अपने सपनों को साकार कर सकें।"

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में आए बदलाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "पंजाब में अब सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर दी जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को राज्य की सेवा करने का समान अवसर मिल रहा है। प्रत्येक युवा को, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो, यह विश्वास होना चाहिए कि लगन, योग्यता और दृढ़ संकल्प बेहतर भविष्य के रास्ते खोल सकते हैं।"

जनकल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विद्यार्थियों को 'मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना' के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जा रहा है।
 उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करना यह सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि परिवारों को आर्थिक तंगी के कारण इलाज के मामले में समझौता करने के लिए मजबूर न होना पड़े।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आवश्यक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने और राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए काम कर रही है।

विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सफलता उन्हें मिलती है, जो अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहते हैं और रास्ता कठिन होने पर भी कड़ी मेहनत करना जारी रखते हैं। ईमानदारी से की गई कड़ी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। विद्यार्थियों को बिना किसी डर के सपने देखने चाहिए, बिना कोई बहाना बनाए काम करना चाहिए और अपने मूल्यों से समझौता किए बिना सफलता हासिल करनी चाहिए।"

इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

-punjabvidhansabha-bhagwantmann-punjabgovernment-cmsehatyojana-jagratilahar



TOP HEADLINES


किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ
एसआईआर खुद करवाई, सवाल भी खुद उठा रहे हैं मान: केवल ढि
*पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिको
मोगा से पंजाब भाजपा को मिली मजबूती: अकाली नेता और वरिष
*पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले मे
चंडीगढ़ की एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रु
निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध मे उतरा पाव
**मुक्तसर साहिब से अकाली नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश
पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए ज
विधानसभा का बहिष्कार करने पर विपक्ष को सीएम भगवंत मान
शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जापानी टीम क
पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52599348

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us