विधानसभा का बहिष्कार करने पर विपक्ष को सीएम भगवंत मान का जवाब, बोले— अमित शाह की नहीं, पंजाब के सवा तीन करोड़ लोगों की मर्जी चलेगी
Oct23,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर। पंजाब विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने पर विपक्षी दलों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्ष पहले विधानसभा सत्र न बुलाने की शिकायत करता है और जब सत्र बुलाया जाता है तो उसका बहिष्कार कर देता है। उन्होंने विपक्ष से सदन की चर्चा में हिस्सा लेने और सवाल-जवाब करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में यही प्रक्रिया होती है।
पंजाब में NDA सरकार के अमित शाह के दावे पर
मुख्यमंत्री ने कहा, “अमित शाह की मर्जी नहीं चलेगी, पंजाब के सवा तीन करोड़ लोगों की मर्जी चलेगी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी नेता के बयान से सरकार की कार्यप्रणाली पर फर्क नहीं पड़ता।
नशा तस्करी के मुद्दे पर अकाली-भाजपा सरकार को घेरा
नशा तस्करी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री मान ने 2007 से 2017 तक पंजाब में रही अकाली दल-भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान बड़े तस्करों के साथ कुछ नेताओं के नाम भी सामने आए थे। उन्होंने गुजरात से नशीले पदार्थों की कथित आपूर्ति का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि यदि हजारों करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े जा रहे हैं, तो वे देश में पहुंच कैसे रहे हैं?
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन बंदरगाहों पर कस्टम और सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पहुंचना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने गुजरात को देश में नशीले पदार्थों की आपूर्ति का बड़ा स्रोत बताते हुए केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार
कांग्रेस द्वारा रामलीला मैदान दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन करना हर पार्टी का लोकतांत्रिक अधिकार है और लोगों को प्रदर्शन करने देना चाहिए।
एयरपोर्ट पर जांच को लेकर भी लगाए आरोप
एयरपोर्ट पर हुई जांच का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्हें करीब दो घंटे तक रोके रखा गया और सामान की जांच की गई, लेकिन उसमें से कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कस्टम विभाग में तैनात मनीष चुनाव आयोग के CEO के साथ संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साथ कभी-कभी बदले की भावना से कार्रवाई की जाती है।
-bhagwantmann-punjabpolitics-punjabassembly-amitshah-aap