*भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां*

Oct6,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



*जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री द्वारा 267 करोड़ रुपये की लागत वाली नहर आधारित जलापूर्ति योजना लोगों को समर्पित*

*जलापूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हज़ार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल; करीब 3 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ*

*कंदोवाली एवं मज्जूपुरा में स्थापित 39 एम.एल.डी. क्षमता वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से करीब 286 किलोमीटर पाइपलाइन के माध्यम से 20 पानी की टंकियों द्वारा होगी जलापूर्ति*


मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार राज्यभर के लोगों को स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाने के लिए अपने प्रयासों का दायरा लगातार बढ़ा रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत पंजाब के जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने 267 करोड़ रुपये की लागत वाली नहर आधारित बहुउद्देशीय जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। यह नहर आधारित परियोजना सीमावर्ती ज़िले अमृतसर के करीब 3 लाख लोगों तथा 167 गांवों के 45,000 से अधिक घरों को स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगी।

यह योजना भूजल पर निर्भरता कम करने तथा नहर आधारित जलापूर्ति प्रणालियों के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

परियोजना की शुरुआत के बाद सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नहर के पानी को उपचारित कर पीने योग्य बनाने के लिए 39 एम.एल.डी. क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपर बारी दोआब नहर की लाहौर ब्रांच पर कंदोवाली और मज्जूपुरा में स्थापित किया गया है। इसके अलावा 285.97 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है तथा गांवों में 20 पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 266.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के अजनाला, मजीठा, हरशा छीना और चौगावां ब्लॉकों के 167 गांव कवर होंगे। योजना के तहत अजनाला ब्लॉक के 101, हरशा छीना के 56, मजीठा के 9 और चौगावां का 1 गांव शामिल होगा। नहर का पानी पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से संबंधित गांवों तक पहुंचाया जाएगा और योजना के माध्यम से करीब 45,343 घरों में रहने वाले 2,85,994 ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध करवाई जाएगी।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भूजल पर निर्भरता कम करके लोगों को नहर आधारित स्वच्छ, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाना है।

स. मुंडियां ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पानी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नहर के पानी की आपूर्ति उपलब्ध होने से ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिलेगा और स्वस्थ एवं बेहतर जीवन के लिए मज़बूत आधार तैयार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्यवासियों को पीने के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक अजनाला स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने नहर आधारित बहुउद्देशीय जलापूर्ति योजना शुरू करने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध पानी मिलेगा। उन्होंने इस परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने के लिए जल आपूर्ति मंत्री तथा विभाग के समस्त अधिकारियों का भी धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग के प्रशासनिक सचिव श्री रामवीर ने इस परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र के कुछ गांवों में भूजल में टी.डी.एस. और आर्सेनिक जैसे तत्वों की मात्रा बढ़ने के कारण कई गांवों में पेयजल की समस्या पैदा हो रही थी। इसी कारण लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के पूरा होने के बाद आगामी 10 वर्षों तक इसका रखरखाव संबंधित एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

समारोह के दौरान हलका मजीठा से स. तलबीर सिंह गिल, हलका राजासांसी से मैडम सोनिया मान, एस.डी.एम. अजनाला चारूमित्रा, जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग के चीफ इंजीनियर आर.के. खोसला, निगरान इंजीनियर गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर साहिल आनंद, जे.एम.सी. एल.सी.ई. एस.पी.एल. (कल्पतरु) कंपनी के जी.एम. रजनीश, जी.एम. श्री दर्शन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-----------

-canalwatersupply-cleandrinkingwater-punjabgovernment-amritsar-watersupplyscheme



TOP HEADLINES


किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: म
झोटा हत्याकांड: सरकार और इंसाफ कमेटी की बैठक बेनतीजा,
पंजाब विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, सुखपाल खैहरा स
'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तु
सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों क
भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों
14 हज़ार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला
दिशा – एन इनिशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑ
एसआईआर खुद करवाई, सवाल भी खुद उठा रहे हैं मान: केवल ढि
*पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिको
मोगा से पंजाब भाजपा को मिली मजबूती: अकाली नेता और वरिष
*पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले मे
चंडीगढ़ की एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रु
निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध मे उतरा पाव
**मुक्तसर साहिब से अकाली नेता भाजपा में शामिल, प्रदेश
पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए ज
विधानसभा का बहिष्कार करने पर विपक्ष को सीएम भगवंत मान
शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जापानी टीम क
पंजाब विधानसभा ने विद्यार्थियों के लिए खोले द्वार; मुख

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 52595607

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us