शिरोमणि अकाली दल 25 अक्टूबर तक चलाएगा डोर-टू-डोर अभियान
Oct7,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: शिरोमणि अकाली दल ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत 6 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक डोर-टू-डोर कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है।
पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे इस अभियान की शुरुआत बादल गांव स्थित निवास से की। पार्टी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इसी दिन पंजाब विधानसभा के सभी हलकों में हलका इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यह अभियान शुरू करेंगे।
अकाली दल की सीनियर लीडरशिप भी अपने-अपने इलाकों में कार्यक्रम में शामिल होकर अभियान को सफल बनाएगी। पार्टी ने जिला जत्थेदारों तथा अन्य पदाधिकारियों से भी अभियान की कामयाबी के लिए सहयोग करने को कहा है।
पत्र के मुताबिक, 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और पार्टी द्वारा तैयार किए गए विशेष फीडबैक फॉर्म के माध्यम से लोगों की राय एवं सुझाव हासिल करेंगे।
पार्टी ने हलका इंचार्जों और वरिष्ठ नेताओं को इस अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
Sukhbir-singh-badal-news