50 दशकों के बाद बने अपने घर के मालिक, अब संजीव अरोड़ा को कह रहे थैंक्यू

आप प्रत्याशी के प्रयास से नासुर से मिली मुक्ति, अब कर सकेंगे अपने वित्तिय जरूरतें भी पूर्ण

सम्मान की बहाली मान रहे है लाल लकीर के अंदर रहने वाले 1600 परिवार

May26,2025 | Jagrati Lahar Bureau | Ludhiana


क्या हो अगर आपके पास अपना घर हो, अपनी जमीन हो लेकिन आप उस घर के मालिक न हो। जरूरत पड़ने पर आपको अपने ही घर या जमीन पर लोन लेना हो तो बैंक वाले साफ इंकार कर दे रहे हो, ऐसा लुधियाना के कई परिवारों को 50 दशकों से भी अधिक समय से झेलना पड़ा। कई सरकारें आई व कई चली गई, प्रभावित लोग हर बार चुनाव में इस उम्मीद से सत्ताधारी व विरोधी दलों के नेताओं उम्मीदवारों के सामने अपना दुखड़ा रोते कि कहीं उनकी सत्ता आने पर यह नेता उनको इस नासुर से मुक्ति दिला दें लेकिन नेताओं के दिलासे रात गई बात गई वाले ही साबित होते रहे और प्रभावित लोग अपने ही घर का मालिकाना हक लेने के सपने को एक सपने की भांति ही समझ कर अपना जीवन काटने लगे। 

यह था पूरा मामला 

लाल लकीर के अंदर आने वाले जमीन में रहने वाले लोगों के पास अपने घर या जमीन का कोई मालिकाना कानूनी दस्तावेज नहीं होता है जिसके कारण वह अपने घर के मालिक होने के बावजूद भी इसके कानूनी मालिक नहीं बन पाते थे तथा कानूनी दस्तावेज न होने के कारण उन्हें बैंक से लोन व अन्य कानूनी प्रक्रियाओं अपनाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा। यहां तक कि वह कानूनी स्वामित्तव न होने के कारण खुद को असहज महसूस करते रहे। 

चुनावी बैठकों में मुद्दा आया सामने

आप के लुधियाना वेस्ट से कैंडिडेट एमपी संजीव अरोड़ा ने जागृति लहर को बताया कि अपने तीन महीने के कैंपेन में वह जब हैबोवाल, हैबोवाल खुर्द, राजपुरा बस्ती, जव्वद्दी कलां, सुनेत, बाड़ेवाल आदि इलाकों में लोगों के बीच उनसे मिलने पहुंचे तो यहां के अधिकतर लोगों ने उन्हें उनके अपने मकानों के मालिकाना हक न होने का दर्द बयां किया तथा यह भी बताया कि वह पिछले तीस साल से अपने ही घर-जमीन के स्वामित्व के लिए सरकारी दरबारों के चक्कर पे चक्कर काट रहे है और गुहार लगा रहे है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस पर गंभीरता से काम करते हुए सभी प्रभावितों के लिए मालिकाना हक दिलाने के लिए काम किया। 

अब तक करीब 1600 परिवारों को प्रदान किया जा चुका है मालिकाना हक 

 राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने  हैबोवाल खुर्द (40) और डीएमसी अस्पताल के पास राजपुरा बस्ती (21) के 61 परिवारों, जवद्दी कलां के 151 परिवारों, सुनेत और बाड़ेवाल में 990 लाभार्थियों, हैबोवाल खुर्द के 121 लाभार्थियों को पिछले दिनों में “मेरा घर मेरे नाम” योजना के तहत मालिकाना हक प्रदान किया है।  जिसमें एक क्षेत्र की पार्षद मनिंदर कौर घुम्मन का परिवार भी लाभार्थियों में शामिल रहा। लाभार्थियों को बधाई देते हुए अरोड़ा ने इसे लाल लकीर में रहने वाले निवासियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस पहल को  लंबे समय से चली आ रही संपत्ति के स्वामित्व संबंधी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक कदम बताया। इन क्षेत्रों के निवासी करीब 30 वर्षों से अपने घरों के कानूनी स्वामित्व की मांग कर रहे थे। अरोड़ा ने कहा कि यह पहल न केवल दशकों पुरानी चुनौतियों का समाधान करती है, बल्कि निवासियों के लिए सम्मान भी बहाल करती है और नए आर्थिक अवसर खोलती है। कानूनी मान्यता प्रदान करके, यह निवासियों को वित्तीय विकास के लिए अपनी संपत्ति का लाभ उठाने की अनुमति देता है - चाहे ऋण के माध्यम से या  परिवारों के लिए भविष्य की योजना के माध्यम से।” उन्होंने कहा कि भविष्य में शेष क्षेत्रों को भी कवर किया जा सकता है। मालूम हो कि संपत्ति प्रमाण पत्रों में यदि कोई सुधार आवश्यक हो तो अगले 90 दिनों के भीतर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच एमसीएल डी-जोन कार्यालय में किया जा सकता है। 

 

Powered by Froala Editor

Sanjeev-Arora-Aap-Candidate-Ludhiana-West-Byelection-2025



TOP HEADLINES


गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के ल
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के ल
अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृ
*लुधियाना पुलिस को बड़ी सफलता: लूट-खोह करने वाले गैंग
महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्य
केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश
हरियाणा में मुख्य सचिव ने की 21 जून को होने वाली नीट प
आंधी-तूफान से प्रभावित बिजली आपूर्ति की बहाली तेज
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्द
पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाज
मान सरकार की सेहत क्रांति, खन्ना सिविल अस्पताल ने रचा
*प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किय
मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहु
राजपुरा के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्
ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਮੋਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਪਾਹੀ ਜੀਵਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂ
होशियारपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप • हमले में
संघर्ष कमेटी द्वारा मंत्री हरदीप मुंडिया को दिया गया य
*वर्ल्ड एल्डर एब्यूज़ अवेयरनेस डे पर पंजाब की भगवंत मा

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50390283

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us