लुधियाना के एक गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,लगभग 3000 लीटर देसी गाय का घी जब्त, जांच हेतु नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

Aug4,2026 | Vishal | Ludhiana


लुधियाना(विशाल ):-आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग, लुधियाना की टीम ने आज दीप नगर स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर वहां से लगभग 3000 लीटर देसी गाय का घी जब्त किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में घी बरामद किया गया, जिसके प्रतिनिधि नमूने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लेकर परीक्षण हेतु सरकारी अधिसूचित प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) डॉ. आशीष चावला ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घी गुजरात से लाया गया था। उन्होंने बताया कि इसकी खरीद कीमत लगभग ₹400 प्रति लीटर जबकि पैकिंग पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) ₹700 प्रति लीटर था। विभाग द्वारा इस संबंध में खरीद बिल, परिवहन दस्तावेज, उत्पाद की लेबलिंग तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की जा रही है।

डॉ. चावला ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक खाद्य व्यवसाय संचालक (Food Business Operator) के लिए वैध FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण, स्वच्छ एवं सुरक्षित भंडारण, सही लेबलिंग, आवश्यक अभिलेखों का रख-रखाव तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करना अनिवार्य है। किसी भी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के संबंध में अंतिम निष्कर्ष केवल प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही निकाला जाता है। इसलिए जब्त किए गए घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य व्यवसायों के विरुद्ध अपना विशेष अभियान निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे केवल वैध FSSAI लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें, खरीदारी से पहले उत्पाद की लेबलिंग एवं FSSAI लाइसेंस नंबर अवश्य जांचें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ या खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत की सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Major-Food-Safety-Department-Action-At-Deep-Nagar-Godown



TOP HEADLINES


*भाजपा ने लगाया डम्मी निगम सदन*
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधान
हर बूथ, कांग्रेस मज़बूत’ कार्यक्रम – फिरोज़पुर * भूपेश
लुधियाना के एक गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी का
अमृतसर में बड़ी आतंकवादी साजिश नाकाम; चार पेट्रोल बम औ
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्कूली
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार परेशान युवक ने जहरी
*विधानसभा चुनाव से पहले ‘मीरी-पीरी’ सिद्धांत के तहत पं
नोटबंदी की तरह ही है E20; दावे बड़े पर सबूत कोई नहीं:
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में
2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भा
*पंजाब सरकार ने अबोहर और बल्लूआना क्षेत्रों की टेलों त
पंजाब विधानसभा ने उपभोक्ताओं की चिंताओं के समाधान तक अ
पंजाब विधानसभा ने उपभोक्ताओं की चिंताओं के समाधान तक अ
*कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पंजाब विधानसभा में ई
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चला सरप्राइज टिकट चेकिंग अभिय
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र के ई-20 पेट्रोल को ज़
ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रह
पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन, हरियाणा ने रचा नया इति
कॉमनवेल्थ खेलो के पदक विजेता खिलाड़ियों का खेल राज्य म

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51239344

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us