होशियारपुर /गढ़दीवाला (तरसेम दीवाना )गढ़दीवाला के निकटवर्ती गांव हार्डोपट्टी (वड़ैच) के युवक द्वारा एक ट्रैवल एजेंट द्वारा लगभग 18 लाख की ठगी मारकर दो बार जाली वीजा लगाने पर जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में तरलोक सिंह पुत्र लेट भगत सिंह निवासी हार्डोपट्टी (वड़ैच) निकट थिंदा चिपड़ा
थाना गढ़दीवाला जिला होशियारपुर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि मेरा लड़का गुरवीर सिंह (25) का था। जिसे जतिंदर सिंह बरियाणा पुत्र गुरदीप सिंह बरियाणा निवासी गांव बरियाणा थाना हरियाना जो अपनी बहन के पास गांव ढडियाला थाना टांडा जिला होशियारपुर रहता था। जिसके द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच टांडा निकट ट्रैवल एजेंट का दफ्तर खोला था। मेरा लड़का गुरवीर सिंह विदेश न्यूजीलैंड जाने का इच्छुक था। इसलिए एजेंट जतिंदर सिंह को मैं और मेरा लड़का गुरवीर सिंह उसके दफ्तर दिनांक 15-02-2025 को मिले और एजेंट हमें कहने लगा कि मेरे पास न्यूजीलैंड के वर्क परमिट हैं। मैं आपके लड़के गुरवीर सिंह को तीन साल के वर्क परमिट पर विदेश न्यूजीलैंड भेज देता हूं। जिसके संबंध में हमारी 18 लाख में बातचीत हो गई। जिसे दिनांक 22-02-2025 को 2,50,000 रुपये और दिनांक 30-02-2025 को 3,00,000 रुपये और अन्य बाकी बचती रकम विभिन्न तारीखों को जतिंदर सिंह उक्त के खाते में कुल रकम 17 लाख 44 हजार रुपये डाले। जिसने मेरे लड़के गुरवीर सिंह का दो बार जाली वीजा लगाया और फिर दिनांक 27-07-2026 को हमें कहने लगा कि आप अपने लड़के की तैयारी रखो मैं दिनांक 30-07-2026 को टिकट, पासपोर्ट पर लगा वीजा लेकर आपके घर आ जाऊंगा। दिनांक 31-07-2026 को लड़के गुरवीर सिंह की अमृतसर और सिंगापुर की और सिंगापुर से न्यूजीलैंड जाने की फ्लाइट की टिकट करवा दी और दिनांक 30-07-2026 को एजेंट जतिंदर सिंह हमारे घर नहीं आया जिस को हम फोन करने लगे तो उसका फोन बंद आ रहा था और जब हम उसके दफ्तर टांडा जाकर देखा तो दफ्तर को ताला लगा हुआ था और मेरे लड़के गुरवीर सिंह की फ्लाइट ना होने के कारण दिमागी परेशान रहने लगा। जिसने दिनांक 01-08-2026 को समय करीब 2-30 पीएम को मेरा लड़का गुरवीर सिंह खेतों को चक्कर लगाने चला गया जब घर वापस नहीं आया तो मैं उसे ढूंढने के लिए खेतों को गया तो मेरा लड़का खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा था।
और मैंने पूछा क्या बात है और मेरा लड़का गुरवीर सिंह मुझे कहने लगा कि एजेंट जतिंदर सिंह बरियाणा पुत्र गुरदीप सिंह बरियाणा थाना हरियाना जिला होशियारपुर ने मुझे विदेश नहीं भेजा और हमारे साथ उसने ठगी मारी है। जिससे मैं तंग आकर मैंने जहरीली चीज खा ली है। हम अपने लड़के को इलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका दौरान इलाज मौत हो गई है। गढ़दीवाला पुलिस द्वारा मृतक के पिता के बयानों पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)