सेना प्रमुख ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भेंट की*

Aug10,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh


सेना प्रमुख ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से भेंट की*
चंडीगढ़, 10 अगस्त। भारत के थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने सोमवार को यहां हरियाणा लोक भवन में राज्यपाल प्रो. असीम  कुमार घोष से भेंट की।
बैठक के दौरान नागरिक-सैन्य समन्वय तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, , आर्मी कमांडर, वेस्टर्न कमांड; राज्यपाल के सचिव  विजय कुमार भाविकट्टी तथा भारतीय सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। भारतीय सेना की कमान संभालने के बाद सेना प्रमुख की राज्यपाल के साथ यह पहली भेंट थी।
बैठक में आंतरिक सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण, अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसर, पूर्व सैनिकों के कल्याण, आवासीय परियोजनाओं, आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा ऑपरेशनल तैयारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, उनके प्रभाव को कम करने के लिए तैयारी तथा राहत एवं बचाव उपायों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान हरियाणा से जुड़े भारतीय सेना के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
सेना प्रमुख ने राज्यपाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता और संकल्प से अवगत कराया। इस अवसर ने भारतीय सेना और हरियाणा के राज्य प्रशासन के बीच पहले से विद्यमान सौहार्दपूर्ण एवं सुदृढ़ संबंधों को और मजबूत किया।

-10-



TOP HEADLINES


लुधियाना के अधिराज सिंह मंगत का अमृतसर सूरमा टीम में च
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब और देश की भलाई के
लुधियाना में दिनदहाड़े घर के बाहर से 1 मिनट में चोरी ह
सेना प्रमुख ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घो
*पंजाब विधान सभा द्वारा अनुपालन को सरल बनाने और व्यापा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प
पंजाब में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि के
मुख्यमंत्री माँवां-धियां सत्कार योजना के तहत 65 लाख से
सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े सात आरोपी गिरफ्तार, 1
पंजाब में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए कर्मचा
पंजाब विधानसभा द्वारा 9 महत्वपूर्ण विधेयक पारित
भगवंत मान सरकार के सार्थक प्रयासों के कारण पंजाब की मह
*पंजाब सरकार ने ब्यास और सतलुज दरियाओं पर बाढ़ सुरक्षा
*जालंधर ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता: लूट का मामला सुलझ
रोपड़ में हर घर तिरंगा के तहत पंजाब भाजपा की विशाल तिर
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड
एमएसएमई क्षेत्र को बड़ी राहत, विकास संशोधन विधेयक 2026
नायब सैनी ने अकाली भाजपा गठबंधन से इनकार किया
स्वतंत्रता दिवस से पहले डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर में
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1.80लाख सालाना आ

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51301283

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us