2 हवालातियों से मिले कीपैड और एक टच मोबाइल लावारिस बरामद
लुधियाना 29 जुलाई (पारस दानिया)। केंद्रीय जेल लुधियाना में चेकिंग के दौरान दो हवालातियों के पास से मोबाइल फोन समेत बैटरियां व सिम बरामद हुए हैं।इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उक्त मामले में पुलिस चौंकी ताजपुर को जानकारी प्राप्त हुई।
27 जुलाई सोमवार को मुकदमा पत्र नंबर के अनुसार सहायक सुप्रिडेंट बलिहार सिंह ने बताया कि जेल के अंदर की गई चेकिंग के दौरान हवालाती गुरप्रीत सिंह पुत्र दारा सिंह के पास से 1 कीपैड मोबाइल फोन कंपनी SNEXIAN, रंग काला जो बैटरी और सिम सहित बरामद हुआ। दूसरे हवालाती रोहित कुमार पुत्र संजीव कुमार के पास से 1 कीपैड मोबाइल फोन सिम और बैटरी सहित मिला। इसके अलावा 1 टच स्क्रीन मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला है। आरोप है कि आरोपियों ने जेल के अंदर वर्जित सामग्री रखकर जेल नियमों का उल्लंघन किया है।
इस मामले में पुलिस चौंकी ताजपुर ने कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 7 में FIR, धारा 52-A(1) Prison Act के तहत दर्ज की है। मामले में गुरप्रीत सिंह, रोहित कुमार और 1 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच ASI देवेंद्र पाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नामजद हवालातियों को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पूछताछ के लिए लाया जाएगा।