मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब और देश की भलाई के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान किया

Aug10,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



थल सेना प्रमुख ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की

पंजाब सरकार सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती को और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए अपनी खुद की एंटी-ड्रोन तकनीक स्थापित करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार सुरक्षा की दूसरी लाइन को मजबूत करने में पंजाब पुलिस को पूरा सहयोग देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़; 10 अगस्त:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमा पर सुरक्षा की दूसरी लाइन को मजबूत करने, सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती को बढ़ावा देने और सेवारत सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए पंजाब सरकार और भारतीय सेना के बीच और अधिक मजबूत सहयोग का आह्वान किया।
चंडीगढ़ में थल सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) जनरल धीरज सेठ के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब से संबंधित सैन्य मामलों पर भी चर्चा की, जिसमें सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन उपायों को मजबूत करने की आवश्यकता भी शामिल थी।
इस बैठक की कुछ झलकियाँ साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा: "आज मैंने चंडीगढ़ में भारत के 31वें थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान हमने देश की सुरक्षा और पंजाब से संबंधित सैन्य मामलों पर सार्थक चर्चा की। हमारी सरकार देश की रक्षा करने वाले हमारे बहादुर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इंकलाब जिंदाबाद।"
आज बैठक करने आए थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पी.वी.एस.एम., यू.वाई.एस.एम., ई.वी.एस.एम. के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "पंजाबी हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अग्रणी रहे हैं। राज्य सरकार सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती बढ़ाने के लिए पहले से ही अथक प्रयास कर रही है। 'माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट फॉर गर्ल्स' और 'महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट' के साथ-साथ सी-पाइट केंद्रों का नेटवर्क इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब की पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी संवेदनशील सीमा है, जिसके कारण ड्रोनों के माध्यम से होने वाली सीमा पार तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन तकनीक के साथ-साथ कम ऊंचाई वाले इंटरसेप्टिव रडार समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं। पंजाब, देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपनी खुद की एंटी-ड्रोन तकनीक स्थापित की है। मैं पंजाब पुलिस, जो हमेशा सुरक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में काम करती है, द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करने के लिए थल सेना प्रमुख के सहयोग की मांग करता हूं।"
पूर्व सैनिकों की भलाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "राज्य सरकार उन पूर्व सैनिकों को नौकरियां दे रही है जो पेस्को (पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन) द्वारा रोजगार पर रखे गए हैं और लोगों को शानदार सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।"
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "वाघा, हुसैनीवाला और सादकी सीमा पर होने वाली रिट्रीट रस्में दुनिया भर के बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती हैं। राज्य सरकार ने रोपड़ में अपनी 200 एकड़ जमीन पहले ही भारतीय सेना को दी है, जिसका उपयोग रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सुचारू रूप से किया जा सकता है।"
भारतीय सेना को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "पंजाब सरकार इस नेक कार्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। अपनी शुरुआत से ही पंजाब देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सबसे आगे रहा है और इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा। मैं संकट की घड़ी में विशेष रूप से हाल ही में आई बाढ़ के दौरान राज्य के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए भारतीय सेना का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।"
इस दौरान थल सेना प्रमुख ने पंजाब सरकार को देश के निर्माण के प्रति भारतीय सेना की अवधारणा और प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की भलाई को बढ़ावा देने वाली नीतियों के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया।
इस बैठक ने क्षेत्र में सिविल-मिलिट्री समन्वय (तालमेल और सहयोग) को और मजबूत किया और आंतरिक सुरक्षा, सीमांत शांति, प्राकृतिक आपदाओं के मुकाबले, बाहरी खतरों और अन्य संकटों का संयुक्त रूप से सामना करने के प्रति विश्वास एवं भरोसे को बढ़ाया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. रवि भगत, विशेष डी.जी.पी. पी.के. सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पिंदर सिंह (ए.वी.एस.एम, एस.एम.) आर्मी कमांडर वेस्टर्न कमांड, कर्नल जसदीप संधू (सलाहकार, सिविल मिलिट्री मामले) और अन्य भी उपस्थित थे।
------------

-punjabnews-bhagwantmann-indianarmy-armychief-nationalsecurity-antidrone-punjabpolice-jagratilahar



TOP HEADLINES


किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत का सीनियर डिप्टी मेय
6 घंटे में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पंजाब सरकार ने 4 Ias अधिकारियों के किए तबादले
शिरोमणि अकाली दल ने यूथ विंग की कोर कमेटी का किया विस्
एमडीयू ने परीक्षाओं के परिणाम जारी किए
हरियाणा में अक्टूबर से दिसंबर तक चलेगा सुधार उत्सव
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आयुष चिकित्सा प्रणा
उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मिलेंगी विश
श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान
*ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.
स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्
सनसनीखेज अपराध की साजिश नाकाम; विदेश स्थित गैंगस्टर का
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और
*फिरोज़पुर में 30 किलोग्राम अधिक हेरोइन बरामद; तीन व्य
बठिंडा ग्रामीण के पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता सहि
*श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी में समानता, सम्मान
*लुधियाना के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में शामिल दो व्य
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी हर सवाल का जवाब सदन मे

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51315889

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us