हरियाणा में 77वां राज्यस्तरीय वन महोत्सव उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया

Jul30,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

 हरियाणा में गुरुवार को 77वां वन महोत्सव पर्यावरण संरक्षणहरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के संकल्प के साथ पूरे उत्साह से मनाया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम करनाल के कुटेल में आयोजित किया गयाजिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पौधारोपण किया और प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान बनाने का आह्वान किया। 
   वन महोत्सव के माध्यम से प्रदेशभर में हरियाली बढ़ानेअधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी वन महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए गएजिनमें राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियोंजनप्रतिनिधियोंअधिकारियों तथा आमजन ने भाग लेकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हरियाणा के ऊर्जापरिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उन्हें बचाना हैं और धरती को हरा-भरा बनाना है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज दोपहर अम्बाला के दशहरा ग्राउंड में वन विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ग्रांउड में कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए पौधरोपण किया। उर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज हमने दशहरा ग्राउंड में पौधारोपण तपती धूप में किया हैं। अगर यह पौधारोपण 25-30 वर्ष पहले हो जाता तो हमें धूप के थपेड़े न झेलने पड़ते। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 में एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के लिए हमें मिलकर काम करना है। एक मां हमे जन्म देती हैहमारा पालन पौषण करती हैहमें पढ़ाती लिखाती हैवहीं दूसरी मां हमारी धरती मां है। दोनों माताएं ही मनुष्य को पालने का काम करती हैं। धरती मां के रूप में हमें फलफूलअनाज और आवश्यकता अनुसार अन्य जीवन रूपी वस्तुएं प्राप्त होती हैं। दोनों माताएं ही हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हैं।
हरियाणा सरकार के 'हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणासंकल्प को साकार करने की दिशा में गुरुवार को जीडी गोयनका यूनिवर्सिटीसोहना में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण किया और प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
प्रदेश के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी में  जिला स्तरीय 'वन महोत्सवकार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने  'एक पेड़ मां के नामअभियान के तहत पौधारोपण किया तथा  विशिष्ट अतिथि विधायक उमेद पातुवासविधायक सुनील सांगवान एवं जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने भी पोधा रोपण किया और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा व सुना।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान और सम्मान लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेऔर इस सपने को साकार करने में देश के हर नागरिक का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार ने महिलाओंयुवाओंकिसानों और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैंजिनका सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुनानगर में वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हमें पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का आधार हैंक्योंकि वे जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया ताकि एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूषित पर्यावरण के कारण होने वाली बीमारियों से बचने और प्रकृति को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है।
झज्जर प्रशासन के माध्यम से 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण व दीप प्रज्ज्वलन कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत की संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने प्रकृति और मानव के संबंध को जीवन का आधार बताया है। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तनबढ़ते तापमानप्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैतब वृक्षारोपण केवल एक विकल्प नहींबल्कि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।
खाद्यनागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने वन महोत्सव के अवसर पर कैथल में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कीजबकि पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पौधा रोपित करके किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री राजेश नागर ने कहा कि यह केवल पौधारोपण का अवसर नहींबल्कि प्रकृति के प्रति आस्थापर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति अपने दायित्व को स्मरण करने का पर्व है। स्वस्थसमृद्ध और सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति के साथ संतुलित संबंध स्थापित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व के लिए बहुत जरूरी है। जलवायु परिवर्तनबढ़ता प्रदूषणभूजल स्तर में गिरावट और लगातार घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करे और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। पेड़ केवल पर्यावरण को शुद्ध ही नहीं करतेबल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं। डिप्टी स्पीकर डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा नरवाना उपमंडल के गांव खरल स्थित भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के रिजनल सैंटर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रिजनल सैंटर में पौधा रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Haryana-News-



TOP HEADLINES


हमारे राम नाटक की पूरे पंजाब में हो रही सराहना, अभी बु
पंजाब की तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार, 15 बसें बुज़ुर
रवनीत सिंह बिट्टू ने मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा क
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: पंजाब पुलिस ने स्टूडेंट पुलिस
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5-मंजिला स्कूल भवन का उद
राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर और मुख्यमंत्
ड्रग तस्कर कर रहे डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल, सरकारें कब
यू.के. के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने मुख्यमंत्री भगवंत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जगतार सिंह हवारा को 10 द
पंजाब राज्य किसान एवं खेत मजदूर आयोग द्वारा अमेरिकी कृ
*सोलर लाइटों से रोशन होंगे पंजाब के गाँव, 470 करोड़ रु
आजादी के 80 साल बाद भी शहीद सुखदेव थापर की अनदेखी के व
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जुलाई के दौरान रिश्वतखोरी के 14
*इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिं
एस.आई.आर.—पटियाला जिले में 90.88 प्रतिशत डिजिटाइजेशन प
युवा ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की ताकत: मुख्यम
*युवा शक्ति भारत की सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी प्रगति
अकाली दल-भाजपा के शासन ने 2007 से 2017 के बीच चिट्टा
बेहतर नेत्र देखभाल के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पत
पूर्व अकाली मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और सेखों को विज

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51330043

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us