सरकार के चेयरमैन सरकार और समाज को गुमराह कर रहे हैं: धींगान / चौधरी
बीते दिनों बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कर्मचारी संगठनों द्वारा दिए गए लुधियाना बंद के आह्वान को भरपूर समर्थन देखने को मिली। इस दौरान, घुमार मंडी, चौड़ा बाज़ार, मीना बाज़ार, किताब बाज़ार, करीमपुरा, दाल बाज़ार, बस्ती जोधवाल, गांधीनगर कपड़ा मार्केट सहित महानगर के बड़े बाज़ारों में दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर बंद को पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर लुधियाना बंद के दिए गए आह्वान के तहत सफाई कर्मचारी, सीवरमैन, माली, बेलदार और ड्राइवरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही और इस दौरान निगम कर्मचारियों द्वारा नगर निगम जोन ए में संघर्ष कमेटी लुधियाना के वरिष्ठ नेता जी सौंधी के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों द्वारा जोन ए से घंटाघर चौक तक रोष प्रदर्शन भी किया गया और जहां पंजाब सरकार का जमकर नारेबाजी की गयी. इस अवसर पर रोष प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते हुए संघर्ष कमेटी व वरिष्ठ नेता नरेश धींगान व चौधरी यशपाल ने बताया कि बरनाला कांड के विरोध में पंजाब की सभी सफाई यूनियनों द्वारा दिए गए बंद के आह्वान को पूरे पंजाब में भरपूर समर्थन मिला है और लुधियाना में दुकानदारों भाइयों ने अपनी दुकानें बंद रखकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के चेयरमैन और उनके नेता सरकार और समाज को गुमराह कर रहे हैं और उन्होंने इस बंद को असफल कराने के लिए पूरा जोर लगाया परंतु जनता ने उन्हें बिल्कुल ही नकार दिया। इस दौरान बंद को सफल बनाने के लिए समूह दुकानदारों व शहरवासियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि बंद दौरान वाल्मीकि समुदाय द्वारा शांति पूर्ण जो दुकानें खुली थीं उन्हें बंद कराया गया और आपातकालीन सेवाओं को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब बरनाला कांड के सभी पुलिस मुलाजिमों पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा, ओवरएज समेत समूहो मुलाजिम पक्के और ठेकेदारी प्रथा बंद नहीं हो जाती और पुरानी पेंशन नीति के बहाल होने तक संघर्ष कमेटी की यह हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी और जब हमारी मांगें स्वीकार नहीं की जाती हैं तब यह रोष प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा और 31 जुलाई को भी संघर्ष कमेटी द्वारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर नरेश धींगान, चौधरी यशपाल, नेता जी सौंधी, लाला सुंदर अटवाल, संजीव गिल, दीपक हंस, अजेपाल दिशावर, डा. डी पी खोसला, विपन कल्याण, विक्की सहोता, आनंद राखशस, अशोक दानव, एडवोकेट नरिंदर आदि, सुभा, विनोद एकलव्य, वरुण राज, रवि मतंग, मिंकल बिरला, जिंदपराल दडोच, रजिंदर मूलनिवासी, डा. सुरजीत सिंह, सोहनवीर रनिया, पिन्नी हंस, सुमित चोटाला, सुरिंदर बाली, पप्पा बत्रा, सुशील रत्ती, सुनील हंस, सनी बालू, रॉबिन अटवाल, लाड़ी मुंग, राज गिल, सुखा बालू, सनी हंस, सौरव सेठी, सनी हैबोवाल, सुखा बालू, परविंदर पूहाल आदि उपस्थित थे।
Punjab-Bandh-Safai-Karamchari-Police-Lathicharge-Barnala-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)