पंजाब में 1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
Sep29,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
पंजाब में 1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ़, 29 सितंबर: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी, प्राइवेटेड एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्कूलों का समय बदला जाएगा।
निर्देशों के अनुसार सरकारी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहेगा।
इसके बाद 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा।
विभाग द्वारा जारी निर्देशों में 1 मार्च से 31 मार्च तक प्राइमरी स्कूलों के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तथा मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
वहीं 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक प्राइमरी तथा मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित है।
शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों और स्कूलों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार स्कूलों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
School-Time-Change-Punjab-Schools-Punjab-Government-