*हरजोत सिंह बैंस द्वारा मोहाली के सरकारी स्कूल का आकस्मिक दौरा; स्कूल की नुहार बदलने के दिए आदेश*

Feb12,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh

-*बैंस द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हथियारपुर के आधुनिकीकरण के लिए एक सप्ताह के अंदर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश करने के निर्देश* - 15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान को किया जा रहा अपग्रेड चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 12 फरवरी सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने की मुहिम के तहत पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज सुबह एस.ए.एस. नगर (मोहाली) जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हथियारपुर का आकस्मिक दौरा किया। उन्होंने स्कूल कैंपस के आधुनिकीकरण के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी.पी.आर.) जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। यह स्कूल चंडीगढ़ के निकट स्थित होने के बावजूद कक्षाओं की खराब हालत, जिन्हें तुरंत पेंट की आवश्यकता है, पर असंतोष व्यक्त करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने डायरेक्टर (सेकेंडरी शिक्षा) को फोन करके इस संबंध में तुरंत एक निरीक्षण टीम गठित करके स्कूल के दौरे पर भेजने और एक सप्ताह के अंदर डी.पी.आर. पेश करने के आदेश दिए। उन्होंने इस स्कूल को एक आदर्श मॉडल शिक्षा संस्थान में बदलने की प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल की मरम्मत, आईसीटी-सक्षम कमरों का निर्माण और विद्यार्थियों की नई वर्दी संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि राज्य की राजधानी के निकट स्थित इस स्कूल को एक मॉडल संस्थान बनाया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को स्कूल के गलियारों में विद्यार्थियों के आर्ट वर्क को प्रदर्शित करने के लिए भी कहा। इस दौरान स. हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों से बातचीत करके शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में फीडबैक लिया। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और अपने जीवन में बुलंदियां हासिल करने के लिए उत्साहित किया। स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षा मंत्री को बताया कि 15 लाख रुपये की ग्रांट से स्कूल के खेल मैदान को अपग्रेड किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने प्रिंसिपल को साथ ही कहा कि इस खेल मैदान को स्थानीय बच्चों के लिए शाम को खुला रखने के लिए कहा। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जवाबदेही और तुरंत अमल के माध्यम से शिक्षा में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. बैंस ने स्कूल अध्यापकों को एक मांग सूची तैयार करके इसे जल्द से जल्द निरीक्षण टीम को सौंपने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे स्कूल के बुनियादी ढांचे की अपग्रेडेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए इसकी व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। उन्होंने सरकारी स्कूलों को शीर्ष निजी स्कूलों के बराबर खड़ा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Harjot-Bains-Surprise-Visit-Sparks-Mohali-School-Revamp



TOP HEADLINES


भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8
भारत अब दूसरे देशों को भी बिजली देने में सक्षम: मनो
एमडीयू में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर
बेटियां अपनी मेहनत, लगन और क्षमता के बल पर छू रही हैं
गैंगस्टरां ते वार का 124वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 52
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़
पंजाब में जारी प्री एस आई आर में अब तक 37लाख वोटर संदि
सूरजमुखी की खरीद 25 मई से शुरू होगी : कृषि मंत्री श्या
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को
पंजाब सरकार ने पंजाब में नगर निकाय आम चुनावों के मद्दे
सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े चार आरोपी 28.1
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय का पूरा ब्यौरा देना होग
*लुधियाना: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत
*लुधियाना में जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइ
*लुधियाना: जहर देकर 3 आवारा कुत्तों की हत्या, थाना सले
सरप्लस या आर्थिक संकट की निशानी, रंधावा ने केंद्र की व
हर घर स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा सुनिश्चित करें: ना
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : क
हरियाणा सरकार ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जु
चिकित्सा केवल पेशा नहीं, मानवता की सेवा का पवित्र दायि

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50174267

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us