कालांवाली (पवन शर्मा)
इलाके को नशा मुक्त बनाने और पुलिस-पब्लिक तालमेल को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में बुधवार शाम को माननीय पुलिस अधीक्षक (SP) डबवाली जसलीन कौर (IPS) के कुशल नेतृत्व मे कालावाली के गांव पक्का शहीदा में एक विशेष नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।
गांव पक्का शहीदा पहुंचने पर ग्रामीणों और मौजिज व्यक्तियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया का स्वागत किया गया।
इस दौरान SP जसलीन कौर ने गांव वालों के साथ सीधा संवाद किया और मौके पर ही उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए।
नशा मुक्ति शिविर को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गांव के मौजिज लोग मौजूद रहे
डॉ. हरसिमरन सिंह (A.S.M.O, सरकारी अस्पताल डबवाली),सुग्रीव सिंह (इंचार्ज, नशा मुक्ति टीम) विजय कुमार (थाना इंचार्ज कालावाली ) गांव पक्का शहीदा के सरपंच और इसके अलावा गांव पक्का शहीदा के अन्य गणमान्य व्यक्ति, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर हाजिर थे।