लारेंस गैंग ने सुबह सुबह दो जिम पर निशाने साधे हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या दिल्ली के जिम पर फायरिंग कर पंजाबी सिंगर को दी चेतावनी

Jun11,2026 | Rajender Singh Jadon | Chandigarh

 लारेंस गैंग ने सुबह सुबह दो जिम पर निशाने साधे 
हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या
दिल्ली के जिम पर फायरिंग कर पंजाबी सिंगर को दी चेतावनी
        राजेंद्र सिंह जादौन
चंडीगढ़, 11जून। कुख्यात लारेंस गैंग ने गुरुवार सुबह दो जिम पर हमले किए। गैंग ने फायरिंग कर हरियाणा के हांसी में रेड जिम के संचालक कपिल रेहू की  हत्या कर दी तो दूसरी ओर दिल्ली के पश्चिम बिहार इलाके में स्थित एक अन्य जिम पर भी फायरिंग कर गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिम्मेदारी ली हैं। दिल्ली के जिम पर फायरिंग इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा से रंजिश के चलते की गई।
       हांसी में कपिल रेहू की हत्या की वारदात के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े गैंगस्टरों ने इस हत्या की  जिम्मेदारी ली है। हरी बॉक्सर सुंदर हांसी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई एक पोस्ट के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े शूटरों ने ली है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल रेहू की हत्या हरी बॉक्सर, आरडी धालीवाल, हरमान सिंधू और विक्रम क्रीडान' ने मिलकर करवाई है। पोस्ट में लिखा है कि शेखपुरा और ढाणी पुरिया में जो पिछली फायरिंग हुई थी, मृतक कपिल रेहू उसका मुख्य साजिशकर्ता था और उसने हमलावरों का पूरा सहयोग किया था। गैंगस्टरों ने पोस्ट में लिखा.हमारे सुंदर भाई हांसी ने उसे दो बार समझाया भी था, लेकिन उसके समझ में नहीं आया। जो भी उस फायरिंग में शामिल था, उन सबको मारेंगे। हमें सबका पता है।"इस पोस्ट के जरिए न सिर्फ हत्या की जिम्मेदारी ली गई है, बल्कि अन्य विरोधियों और दुश्मनों का साथ देने वालों को भी बेहद खौफनाक लहजे में चेतावनी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया है कि जिन-जिन लोगों को फोन किए गए हैं, वे समय रहते लाइन पर आ जाएं, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। 
अगर टाइम रहते लाइन पे नहीं आए तो गोली कभी भी किसी साइड से आ सकती है। जो हमारे दुश्मनों के साथ बैठे हैं, उनका साथ देकर अपने आप को शहर का नवाब समझ रहे हो, जल्दी ही तुमसे मुलाकात होगी। तुमसे तुम्हारी मौत तुम्हारे घर की चौखट पे दस्तक दे रही है। वेट और वॉच...
 गुरुवार सुबह हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमले में वहां मौजूद एक युवती भी घायल हो गई। यह वारदात तब हुई जब कपिल जिम के बाहर सीढियों पर युवाओं को वार्म-अप करवा रहे थे। तभी दो बदमाश बाइक पर आए और कपिल की पीठ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक हमलावर महज पांच सेकेंड के भीतर लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। 
    दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है। इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कुख्यात लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने एक ऑडियो जारी कर गुरु रंधावा को जान से मारने की धमकी भी दी है। पोस्ट में गुरु रंधावा के बारे में लिखा है- इसे समझाया था कि सलमान खान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन है, लेकिन ये उसके बहुत करीबी बन रहा था। जितने भी देशद्रोही हैं, जहां भी छिपे हैं, वहीं पर मारेंगे। हमलावरों ने जिम पर कम से कम 7 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।
वारदात का पता तब चला जब सुबह करीब सवा 5 बजे जिम के केयरटेकर वहां पहुंचे। जिम के शीशे टूटे देख और गोलियों के निशान पाकर उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए तुरंत फोरेंसिक टीम  को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खाली कारतूस और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए जिम के आसपास और भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।जांच में सामने आया है कि जिस फिटनेस सेंटर पर हमला हुआ है, उसके मालिक राजौरी गार्डन के रहने वाले दो व्यवसायी हैं। वहीं, एक बेहद मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा इस जिम के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी वजह से इस हमले को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, मामले की तफ्तीश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इस मामले को फिरौती, गैंगस्टरों की आपसी रंजिश और मालिकों की किसी निजी दुश्मनी के एंगल से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
घटना के बाद वायरल की गई पोस्ट में लिखा है- जय महाकाल, जय श्री राम, राम राम सभी भाइयों को। जो आज ये 24 आवर्स फिटनेस दिल्ली में गुरु रंधावा की जिम पर  फायरिंग हुई है, वह मैंने अनिल पंडित यू एस ए और लॉरेंस ग्रुप ने की है। पोस्ट में आगे लिखा है- ये सलमान खान से कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था। इसे हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वे किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंड वॉच।
पोस्ट में अंत में नोट लगाकर लिखा गया है- और जितने भी ये देशद्रोही हैं, जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना, वहीं पर ही मारेंगे।अंत में सलाम साहिदा नू, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हैरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू और अंकित सेरसा का नाम लिखा है।
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा दिल्ली के मशहूर जिम ब्रांड एनीटाइम फिटनेस के ब्रांड एंबेसडर हैं। एनीटाइम फिटनेस 24 घंटे खुला रहने वाला एक ग्लोबल फिटनेस क्लब (जिम) चेन है, और गुरु रंधावा भारत में इसके प्रमुख चेहरों में से एक हैं।गुरु रंधावा फिटनेस इंडस्ट्री में दो अलग-अलग तरह से जुड़े हुए हैं। रंधावा ने जुलाई 2025 में दिल्ली के होटल ले मेरिडियन में एक बिल्कुल नए प्रीमियम जिम ब्रांड '24एच एस फिटनेस' का उद्घाटन किया था। इस नए जिम ब्रांड में वह न सिर्फ ब्रांड एंबेसडर हैं, बल्कि इसके को-फाउंडर भी हैं।गुरु रंधावा काफी समय से भारत में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए एनीटाइम फिटनेस के साथ भी करीबी जुड़े रहे हैं और उनके कई कैंपेन्स का प्रमुख चेहरा रहे हैं।
एनीटाइम फिटनेस एक ग्लोबल फ्रेंचाइजी मॉडल है। भारत में इस मास्टर फ्रेंचाइजी को चलाने और हेड करने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से दो डायरेक्टर्स के पास है। विकास जैन भारत में एनीटाइम फिटनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर  हैं। वहीं, विशाल क्वात्रा कंपनी के डायरेक्टर हैं। ग्लोबल लेवल पर इसकी शुरुआत साल 2002 में अमेरिका में चक रूनियन, डेव मोटेंसेंन और जेफ क्लिंगर ने मिलकर की थी। वैश्विक स्तर पर यह जिम चेन सेल्फ एस्टीम ब्रांड्स के अंतर्गत आती है।
एनीटाइम फिटनेस के दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में 150 से भी ज्यादा जिम लोकेशंस हैं। फ्रेंचाइजी मॉडल होने के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों जैसे; कनॉट प्लेस, द्वारका, ग्रेटर कैलाश के पर्सनल जिम आउटलेट्स के लोकल ओनर या फ्रेंचाइजी पार्टनर्स अलग-अलग (बिजनेसमैन या इन्वेस्टर्स) होते हैं।

(जागृति लहर संबंधित वायरल पोस्ट की जिम्मेदारी नहीं लेता है।)


Gym-owner-shot-dead-hansi-lawrence-gang-



TOP HEADLINES


हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़
ओएनजीसी की मदद से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुव
महापुरुषों के आदर्शों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 15 अगस्त से सरपंचो
*लुधियाना: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर रात को ताबड़तोड़ फा
*मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत
वीडियो को डीपफेक बताने के लिए फर्जी रिपोर्ट तैयार करान
*विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियो
*अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया
पंजाब को खोई हुई शान हासिल करने का समय आ गया : मुख्यम
बैकफिंको द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के
*एस.आई.आर. के तहत पंजाब राज्य में कल (25 जून) से शुरू
*देखभाल से करियर तक: ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्
नगर कौंसिल फिल्लौर के प्रधान पद का चुनाव टला, बराबरी क
*प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष औ
ढिल्लों जी के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन — पंज
*कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधान
परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों प

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50588528

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us