पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

Jun24,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh


रवनीत सिंह बिट्टू ने धूरी में एस.सी. समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक शब्द बोलने के मामले में एस.सी. आयोग के समक्ष लिखित रूप से मांगी माफी

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा धूरी मामले में तलब किए गए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज चंडीगढ़ में आयोग के समक्ष पेश हुए। इस अवसर पर आयोग के चेयरमैन ने मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया। रवनीत सिंह बिट्टू ने धूरी मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि वे अनुसूचित जाति समुदाय के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं और अनजाने में निकले शब्दों के लिए उन्हें गहरा खेद है। इस संबंध में उन्होंने अपना लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया। अपने माफीनामे में रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा बोले गए शब्द कानूनी रूप से गलत थे और उन्होंने विवादित वीडियो भी डिलीट कर दी थी।

संगरूर जिले के धूरी कस्बे में नगर परिषद चुनावों के मतदान के दौरान एक विवाद उत्पन्न हो गया था। रवनीत सिंह बिट्टू वहां एक भाजपा नेता की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस के साथ बहस कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर मंत्री बिट्टू ने पुलिस कर्मचारियों और एस.सी. समुदाय के बारे में आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद पंजाब राज्य एस.सी. आयोग ने स्वयं इसका संज्ञान लेते हुए संगरूर पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी और राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था।

इससे पहले आयोग के समक्ष दो सुनवाइयों के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू अपने वकीलों के माध्यम से पेश हुए थे, लेकिन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे।

आयोग ने माना कि श्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों और वीडियो डिलीट करने के मामले से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिससे पंजाब की सांप्रदायिक और सामाजिक एकता प्रभावित होने की आशंका है। आयोग ने कहा कि उक्त परिस्थितियों को देखते हुए तथा भविष्य में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से श्री रवनीत सिंह बिट्टू को अनुसूचित वर्ग से जुड़े पंजाब के चार धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने का निर्देश दिया गया है।
इन धार्मिक स्थलों में फिल्लौर स्थित डेरा बाबा ब्रह्मदास, जो डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से संबंधित स्थान है, जालंधर स्थित डेरा संत सरवण दास सचखंड बल्लां, जो श्री गुरु रविदास महाराज से संबंधित है; श्री अमृतसर साहिब स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल; तथा श्री दरबार साहिब, अमृतसर शामिल हैं।

Union-Minister-Of-State-For-Railways-Ravneet-Singh-Bittu-Appears-Before-Punjab-State-Scheduled-Castes-Commission



TOP HEADLINES


साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स औ
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 4 व 5जुलाई को होगी
पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की तैयारियों को ल
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का वीडियो फर्जी था, पूरी सा
पेयजल और खेत में सिंचाई के लिए टेल तक पानी पंहुचाने
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार ने साकेत अस्पताल में लिफ्ट
हरियाणा के मॉडल संस्कृति कॉलेज स्वायत्त संस्थानों के ढ
*मान सरकार समाज से नशे के अभिशाप को पूरी तरह समाप्त कर
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार
तीन नेताओं के बीच से होगी पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने खिलाफ वायरल वीडियो को फ
*लुधियाना : सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से आरोपी फ़
वेनेजुएला में ​तबाही: एक मिनट में आए दो भीषण भूकंप, 10
भाजपा नेता क़े क्लिनिक पर हुए पेट्रोल बम मामले में एन आ
*2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है; पंजाबियों ने 'आप'
हरियाणा सरकार की ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ से लाखों
*लुधियाना: अप्लाइड फॉर वाली नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर
इसराना विधानसभा के मडलौडा गाँव को मुख्यमंत्री ने दी बड़
ओएनजीसी की मदद से पीजीआईएमएस रोहतक में कैंसर उपचार सुव
महापुरुषों के आदर्शों से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 50613543

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us