केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सामाजिक सौहार्द का संदेश देने के लिए चार प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के निर्देश
Jun24,2026
| Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh
विवादित टिप्पणी के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए। सुनवाई के बाद आयोग ने मंत्री को सामाजिक सौहार्द का संदेश देने के लिए चार प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को अपने शब्दों और बयानों में संयम बरतना जरूरी है, ताकि संस्थाओं की गरिमा बनी रहे और समाज में गलत संदेश न जाए।
*इन चार धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे बिट्टू:*
1. श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर
2. डेरा ब्रह्मवास, फिल्लौर
3. भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, रामतीर्थ, अमृतसर
4. डेरा बल्लां
सुनवाई के दौरान मंत्री बिट्टू ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि वे अपने बयान के लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं और संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया से हटा दिया है। बिट्टू ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द कानूनी और नैतिक दृष्टि से उचित नहीं थे।
वहीं, बिट्टू ने यह भी दावा किया कि एक मामले में जानकारी हासिल करने के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोका था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी आवाजाही में बाधा डाली।
आयोग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी अधिक है। उनके बयानों से समाज में सौहार्द बिगड़ सकता है, इसलिए संयम बरतना चाहिए।
Ravneet-Singh-Bittu-Appear-Before-Sc-Commission-