अयाली के अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह: लवली
Jun11,2026
| Balraj Khanna | Ludhiana
अकाली दल "वारिस पंजाब दे" के वरिष्ठ नेता राजीव कुमार लवली ने कहा है कि तीन बार विधायक रहे और अनुभवी राजनेता मनप्रीत सिंह अयाली के पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने अयाली को मालवा का निडर योद्धा करार देते हुए, कहा कि कई बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़कर उनके अकाली दल “वारिस पंजाब दे” में शामिल होने से जनहित में पार्टी की नीतियों को और मजबूती मिली है।
लवली ने कहा कि अयाली के पार्टी में शामिल होने से जहां पंजाब की राजनीति में ऊपरी स्तर पर नए समीकरण बने हैं, वहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी उत्साह है कि स्थापना के करीब दो वर्षों के भीतर ही पार्टी के पास दो सांसद और एक विधायक हो गए हैं। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि आने वाले दिनों में कई और लोग अकाली दल “वारिस पंजाब दे” में शामिल होते नजर आएंगे। लोग 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में भाई अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाली सरकार देखना चाहते हैं।
उन्होंने वरिष्ठ नेता अयाली और उनके साथियों का पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि उनका लगभग 25 वर्षों का राजनीतिक अनुभव पार्टी को आगे बढ़ाने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.