शहर की सुरक्षा और पुलिस नीतियों को लेकर डॉ. वैभव शर्मा की एसएसपी जालंधर से मुलाकात फिल्लौर शहर को एक और 112 गाड़ी मिली
Apr5,2026
| Naresh Sharma | Phillaur
फिल्लौर, 5 अप्रैल (नरेश शर्मा)। शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर डॉ. वैभव शर्मा, पार्षद वार्ड नंबर 9 एवं यूथ हल्का कोऑर्डिनेटर, आम आदमी पार्टी, फिल्लौर ने एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क से विशेष मुलाकात की।
इस दौरान डॉ. वैभव शर्मा ने शहर की सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस द्वारा नशा तस्करों और देश विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की यह मुहिम सराहनीय है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
डॉ. शर्मा ने विश्वास जताया कि यदि इसी तरह सख्ती और प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहा, तो पंजाब एक बार फिर “सोने की चिड़िया” बन सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पुलिस प्रशासन को पूरा समर्थन दे रही है, ताकि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो और पंजाब को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जा सके।उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में पुलिस की बढ़ती मौजूदगी से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। इससे पुलिस और जनता के बीच सहयोग भी और सुदृढ़ होगा, जिससे कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।
जालंधर ग्रामीण पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि 112 सेवा पर प्राप्त प्रत्येक कॉल का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से जवाब दिया जाए, ताकि लोगों को समय पर सहायता मिल सके।
इसके बाद एस एस पी जलंधर हरविंदर सिंह विर्क ने फिल्लौर को नई 112 गाड़ी देने का वायदा किया जो सिर्फ़ फिल्लौर शहर को देखेगी जिससे क्राइम पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा
इस मुलाकात को शहर की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मोको डॉ वैभव शर्मा ने डीजीपी पंजाब गौरव यादव और एस एस पी जलंधर हरविंदर सिंह विर्क का धन्वाद किया और कहा उनको जल्दी फिल्लौर बुला कर सम्मानित किया जाएगा.
Phillur-News-