फगवाड़ा 12 जनवरी (शिव कौड़ा) आज सुबह करीब 6.40 बजे फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर एस सुधीर स्वीट्स की दुकान पर फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ऊना, एस एच ओ सिटी उषा रानी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचीं और मौके का जायजा लेकर जरूरी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।
दुकान के मालिक राजिंदर सुधीर ने घटना की जानकारी देते हुए शिव कौड़ा पत्रकार को बताया कि हम हररोज़ रात करीब 9.30 बजे दुकान बंद कर देते हैं और सुबह दूध आने करने के करीब 6.30 बजे दुकान खोलते हैं। आज जब हर दिन की तरह दुकान खुली और कुछ मिनट बाद ही यह घटना हो गई अज्ञात लोगों ने दुकान पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सोम प्रकाश कैथ, फगवाड़ा के एमएलए बलविंदर सिंह धारीवाल,आम आदमी पार्टी के सरदार जोगिंदर सिंह मान, शिवसेना के इंद्रजीत करवाल, पुरुषोत्तम सधीर,हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार स्वर्ण सिंह,विश्व मित्र शर्मा, विपिन शर्मा,प्रदीप आहूजा,आदि शहरवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए। इससे शहर में काफी दहशत का माहौल बन हुया है।
Powered by Froala Editor
Crime-News-Phagwara-Punjab-Police
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)