दरेसी पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल समेत वाहन चोर को पकड़ा, आरोपी पर पहले भी चोरी का मामला,नशे का आदी** लुधियाना 19 दिसंबर (पारस दानिया)। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट के थाना दरेसी की पुलिस ने इलाके से एक वाहन चोर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी शुदा बिना नंबरी काले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।आगे मामले की संबंधित जानकारी देते थाना दरेसी के एसएचओ एसआई गुरमीत सिंह ने बताया गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान लवप्रीत बंटी के रूप में है। आरोपी मोहल्ला सुंदर नगर में 70 फुटी रोड़ पर किराए के वेहड़े में रहता है। आरोपी की उम्र 30-32 वर्षीय है। आरोपी को बीते दिन उनकी पुलिस पार्टी के एएसआई सुखदेव सिंह ने गुप्त सूचना के बाद चेकिंग के दौरान मोहल्ला दौलत कॉलोनी की साइड से काबू किया है। आरोपी बिना नंबर चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार था। जिसके कब्जे से उक्त बाइक बरामद कर थाना दरेसी में मुकदमा नंबर 141, अंडर सेक्शन 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। अगली मौके की जांच में सामने आया आरोपी के खिलाफ पहले भी एक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी नशे का सेवन करने का आदी है। बरामद किया मोटरसाइकिल आरोपी ने माधोपुरी के इलाके से चुराया था। आगे ही पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त है।
Ludhiana-Police-Arrested-Accused
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)