बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 17 आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Aug7,2026 | Rajender Singh Jadon | Haryana


*के. मकरंद पांडुरंग होंगे सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव; आदित्य दहिया बने निदेशक
चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से 17 आईएएस एवं 8 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार श्रीमती जी. अनुपमा, को मौजूदा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी के साथ युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का  कार्यभार। ही सौंपा गया है।
 सी.जी. रजनी कांथन, को वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति के सचिव तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव के कार्यभार के अलावा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव का जिम्मा भी सौंपा है।
 के. मकरंद पांडुरंग, को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खान एवं भूविज्ञान विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव  को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 दुष्मंता कुमार बेहरा,  राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव  को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। राजीव रंजन,  करनाल मंडल  आयुक्त  को कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग का सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता तथा हरियाणा आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
 पंकज,  कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता तथा हरियाणा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक  को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रभजोत सिंह, पर्यावरण विभाग के महानिदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के सचिव , को परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
श्रीमती हेमा शर्मा, हरियाणा की चीफ सैटलमेंट कमिश्नर तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव  को करनाल मंडल का आयुक्त लगाया गया है।
डॉ. आदित्य दहिया, जो हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, भविष्य विभाग के निदेशक तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक तथा भविष्य विभाग के निदेशक का कार्यभार भी रहेगा। यशेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव  को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। धीरेंद्र खड़गटा,  नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त एवं फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक तथा हरियाणा राज्य परिवहन का निदेशक नियुक्त किया गया है।
 प्रदीप दहिया, रोहतक के उपायुक्त (नामित)  को नगर निगम गुरुग्राम का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।श्रीमती प्रतिमा चोधरी पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव तथा अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस, अंबाला  को हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक भी लगाया  गया है। सचिन गुप्ता, उपायुक्त अंबाला को अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस, अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।श्रीमती रेनू सोगन, नियुक्ति की प्रतीक्षा में थीं, को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
 सम्वर्तक सिंह खांगवाल, जो सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक  को खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विवेक आर्य,  कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी  को पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला परिषद और डीआरडीए, पंचकूला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। योगेश कुमार मेहता, हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सचिव को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त,  विजेंद्र हुड्डा, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), आयुष विभाग को जिला परिषद और डीआरडीए, चरखी दादरी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र  चौधरी,  जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है।
 पंकज कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है तथा उन्हें जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी लगाया गया है। सुरेश कुमार को चरखी दादरी का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सुश्री मोनिका, संयुक्त निदेशक, भविष्य विभाग को मिड-डे मील, मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मंजीत कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक को संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), रोहतक तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एलएओ), रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।एचसीएस अधिकारी  प्रदीप अहलावत-2 के नियुक्ति आदेश बाद में किए जाएंगे।

-haryanagovernment-administrativereshuffle-ias-hcs-officertransfers-bureaucracy-anuragrastogi-kmakarandpandurang-adityadahiya-chandigarh-haryanaadministration-governmentorders-haryananews-civilservices-jagratilahar



TOP HEADLINES


बेबुनियाद आरोप लगाना आसान, साबित करें या कानूनी कार्रव
वडिंग विद वॉरियर्स * ड्रग्स पंजाब का सबसे गंभीर संकट
हरियाणा की आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई : नायब सैनी
इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल यार्ड से न
समरसता सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता मजबूत करने का स
नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्र
तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष
नायब सैनी को काले झंडे दिखाने के मामले में कांग्रेस पद
मैंने हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम मजीठिया को सड़क की क्
कुलदीप शर्मा की भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ खुली बगावत
*अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क
*पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय
*26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलो
आप यूथ विंग द्वारा जालंधर में यूथ रन पंजाब 2026 आयोजित
Aap Youth Wing Organises Youth Run Punjab 2026 In Jala
पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792
Punjab Government Steps Up Rural Housing Drive; 36,792
*जालंधर-ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता; 100 ग्राम हेरोइन
मान सरकार ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में की नई नियुक्
खन्ना में स्टील मिल की भट्ठी में हादसा, 6 मजदूर घायल

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 51484451

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us