खन्ना में स्टील मिल की भट्ठी में हादसा, 6 मजदूर घायल
Aug23,2026
| Ravinder Singh Dhilllon | Khanna
खन्ना के भादला रोड स्थित गांव अलौड़ में सुबह एक एच एल चोपड़ा, स्टील रोलिंग मिल की भट्ठी में उबाल आने से 6 मजदूर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब फर्नेस इकाई में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। भट्टी में उबाल आने के कारण उबलता हुआ लोहा मजदूरों पर आ गिरा। जिनको इलाज के लिए खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 मजदूरों को फर्स्ट एड देने के बाद मालिकों के कहने पर डीएमसी रेफर कर दिया गया। हादसा सुबह करीब 9 और 10 बजे का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची सादर थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी मुताबिक जब भट्ठी
माल पिघलाया जा रहा था तो इसी बीच भट्ठी में कोई ऐसी चीज चली गई, जिससे भट्ठी में उबाल आ गया । इस दौरान गर्म उबलता हुआ लोहा काम कर रहे 6 मजदूरों पर जा गिर। इससे मिल में अफरा तफरी मच गई। झुलसे मजदूरों को तुरन्त खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
फैक्ट्री मालिक गौरव चोपड़ा ने बताया कि, हीटिंग प्रोसेस के दौरान इंगट और बिलेट तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान भट्ठी में पिघले हुए मटेरियल में पाइप या शॉकर जैसा छोटा टुकड़ा रह गया, जिससे गैस बनने के कारण अचानक उबाल आया और गर्म मटेरियल के छींटे वहां काम कर रहे मजदूरों पर पड़ गए।
हादसे में कुल पांच मजदूर घायल हुए। इनमें से एक मजदूर को प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो घायलों का इलाज खन्ना के नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं, तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसी रेफर किया गया। फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है और उनके परिवारों के साथ भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।
वहीं दूसरी तरफ थाना सदर के इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि हादसे में पुलिस के अनुसार कुल 6 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए खन्ना नर्सिंग होम लाया गया था, जिनमें से तीन मजदूरों को आगे डीएमसी रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों का इलाज खन्ना नर्सिंग होम में ही चल रहा है। इंस्पेक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनके बयानों तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-khanna-alour-bhadlaroad-steelmillaccident-workersinjured-hlchopra-punjabnews