श्री तिरुपति बालाजी रथयात्रा महोत्सव कमेटी की तरफ से 17 दिसंबर को आयोजित होगी श्री तिरुपति बालाजी की विशाल रथ यात्रा लुधियाना । श्री तिरुपति बालाजी रथयात्रा महोत्सव कमेटी की तरफ से 17 दिसंबर को श्री तिरुपति बालाजी की विशाल रथ यात्रा आयोजित की जा रही है । रथयात्रा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए भक्तों को भाव सहित निमंत्रण भेंट किए जा रहे है । श्री तिरुपति बालाजी रथयात्रा महोत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक प्रवीण अग्रवाल एम.के,मुख्य सेवक संजीव सचदेवा शेरू,चैयरमैन दर्शन लाल लड्डू,अनिल अग्रवाल बल्ली,हरीश दुआ,डीपी अग्रवाल,अशोक गोयल,संजय जैन बरनाला,बी.डी गोयल,विजय बांसल,मधूसूदन सूद व जनपथ एस्टेट के महेन्द्रि गोयल,बीवीएस बिल्डर्स के विपन सूद काका,सुरिन्द्र नय्यर बिट्टू गुंबर,अंसल एस्टेट के एस.एस खुराना,डा राधिका,विकास गोयल विक्की,विजय बवेजा,मोहन गुप्ता,केश्व गुप्ता,कैलाश लड्ढा,अमन जैन,अनुज मदान सहित शहर के गणमान्यो पारिवारिक सदस्यों सहित फिरोजपुर रोड स्थित व्हिसलिंग वुड रिसोर्ट में आयोजित प्रथम गर्भ ग्रह के दर्शन व आरती समारोह में मां लक्ष्मी व भूदेवी सहित श्री तिरुपति बालाजी की आरती करके आर्शीवाद प्राप्त किया । इस दौरान वही भगवान के प्रथम महाप्रसाद की बहुत ही अलौकिक सेवा गर्ग एक्रेलिक के संजीव गर्ग व राजीव गर्ग परिवार द्वारा की गई । प्रथम गर्भ ग्रह के दर्शन दौरान एक विशेष कुंड बनाया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने श्री तिरुपति बालाजी को अपने बाल भेंट किए । मुख्य संरक्षक प्रवीण अग्रवाल एम.के,मुख्य सेवक संजीव सचदेवा शेरू,चैयरमैन दर्शन लाल लड्डू ने कहा कि भक्तों की तरफ से दान बालों को श्री तिरुपति बालाजी जाकर भेंट किया जाएगा जिसे घर बैठे ही भक्त को फल प्राप्त होगा । उन्होने जैसे भक्त श्री तिरुपति बालाजी जाकर अपने जितने बालों को दान करता है, भगवान उन्हें कई गुना धन लौटाते हैं। साथ ही बालों को दान करने वाले पर मां लक्ष्मी की भी बड़ी कृपा रहती है। अनिल अग्रवाल बल्ली,हरीश दुआ,डीपी अग्रवा,अशोक गोयल ने कहा कि भाग्यशाली भक्तों ने श्री तिरुपति बालाजी के प्रथम गर्भ ग्रह के दर्शन व आरती कर लुधियाना रहते ही अपने आप को कतार्थ किया है । संजय जैन बरनाला,बी.डी गोयल,विजय बांसल,मधूसूदन सूद ने कहा कि रथयात्रा की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है । इस अवसर पर सेवक मधूसूदन सूद,दानिश अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,तरूण गोयल,संजीव सूद,प्रिंस वालिया,बलविन्द्र अग्रवाल,शमशेर सैणी,,हरीश दुआ,अजित सिंगला,विजय गोयल,अशोक गोयल,राहुल मनोचा,विवेक गोयल,तरूण गोयल,नरेश देवगन,नितिन गुप्ता,कुलदीप मिंटू छाबड़ा,मिंटू शर्मा,राजीव शर्मा,बौनी कपूर,दर्शन सिंगला,सोनी वालिया,भगवान दास गोयल,अश्वनी बांसल,दीपक गुप्ता,रमित गौतम,कर्ण लूथरा,अजय गुप्ता बौवी,अमित व अन्य भी उपस्थित थे ।
Shiri-Triputi-Bala-Ji-Rath-Yatra-Ludhiana-
Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.
Gautam Jalandhari (Editor)