मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

Apr17,2026 | Jagrati Lahar Bureau | Chandigarh



- मॉनसून से पहले बाढ़ की रोकथाम की तैयारियां तेज करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला 

- जमीन मालिकों को दरियाओं, चोओं और सेम नालों से अपनी लागत पर गाद निकालने की इजाजत, खुदाई की गई सामग्री को मुफ्त इस्तेमाल करने का अधिकार भी दिया 

- आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए पानी के सुचारू प्रवाह के लिए गाद निकालने वाली 9 महत्वपूर्ण जगहों की पहचान 

- मंत्रीमंडल के फैसले से गाद निकालने के काम में तेजी आएगी और निजी तथा सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी 

- मंत्रीमंडल ने सरपंचों, जिला परिषदों और पंचायती समितियों में आरक्षण का संतुलन बैठाने के लिए नियम-6 में संशोधन को मंजूरी दी 


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रीमंडल ने जनहितैषी नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जमीन मालिकों को अपनी लागत पर दरियाओं, चोओं और नालों से गाद निकालने की इजाजत दे दी गई है। इस नीति के अंतर्गत दरियाओं, चोओं और नालों से निकाली गई सामग्री को मुफ्त इस्तेमाल करने का अधिकार भी दिया गया है। इसका उद्देश्य मॉनसून से पहले बाढ़ की तैयारियों में तेजी लाना और महत्वपूर्ण हिस्सों में दरियाओं के प्रवाह को बेहतर बनाना है।

यह प्रगटावा करते हुये मुख्यमंत्री दफ्तर ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट ने सतलुज, ब्यास और सिसवां दरियाओं समेत दरियाओं/चोओं/सेम नालों की सफाई के लिए जमीन मालिकों को अनुमति देने का बड़ा जनहितैषी फैसला लिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में लिया गया।’’

जमीन मालिकों को अपनी लागत पर दरियाओं, चोओं और नालों को साफ करने तथा खुदाई की गई सामग्री का मुफ्त इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

मंत्रीमंडल ने संबंधित जमीन मालिकों को सतलुज, ब्यास और सिसवां समेत दरियाओं/चोओं/नालों से गाद निकालने और खुदाई की गई सामग्री को मुफ्त में अपनी लागत पर इस्तेमाल करने की नीति को मंजूरी दे दी है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह पहल महत्वपूर्ण जगहों पर तेजी से गाद हटाने, दरियाओं/चोओं के प्रवाह की क्षमता बढ़ाने और बाढ़ के जोखिम को कम करने में मदद करेगी, जिससे सार्वजनिक और निजी संपत्ति की सुरक्षा होगी।

पंजाब सरकार ने 9 महत्वपूर्ण जगहों की पहचान की है जहां आगामी मॉनसून सीजन को देखते हुए पानी के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए गाद निकालने की जरूरत है। यदि इन जगहों पर गाद निकालने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो इससे गाद जमा हो सकती है, दरियाओं/चोओं के प्रवाह की क्षमता घट सकती है और आने वाले मॉनसून के दौरान बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।  इसके अलावा खुदाई की गई सामग्री का प्रयोग जारी नहीं रखा जा सकता।

मॉनसून सीजन 2026-27 से पहले समय पर गाद निकालने को सुनिश्चित करने और संवेदनशील जगहों को हल करने के लिए संबंधित जमीन मालिकों को अपनी लागत पर गाद निकालने की अनुमति देने का फैसला किया गया है, जिसमें खुदाई की गई सामग्री का अपने इस्तेमाल के लिए मुफ्त उपयोग किया जाएगा। यह संभावित बाढ़ के खतरों और संबंधित देनदारियों को कम करते हुए गाद निकालने के कामों को तेजी से पूरा करने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली कैबिनेट ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों/जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चेयरमैन/वाइस चेयरमैन के पदों के लिए पंजाब आरक्षण के नियम-6 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रीमंडल ने ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचायत समितियों के चेयरमैन तथा वाइस चेयरमैन के लिए पंजाब आरक्षण के नियम-6 और जिला परिषदों के नियम-1994 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य विभिन्न श्रेणियों में प्रतिनिधित्व को तर्कसंगत बनाना है।

इस कदम का उद्देश्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जाति की महिलाओं, महिलाओं और जनरल श्रेणी के आरक्षण के लिए हर श्रेणी में प्रतिनिधित्व को उचित बनाना है। इसमें कहा गया है कि यदि राज्य में जिला परिषदों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत या इससे अधिक प्रभावित होता है तो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति की महिलाएं, महिलाएं और जनरल श्रेणियों के रोटेशन के लिए रोस्टर नए सिरे से तैयार किया जाएगा।

Bhagwant-Mann-Cm-Punjab-



TOP HEADLINES


*पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन ने सिखों के योगदान औ
वड़िंग ने लॉरेंस ऑफ पंजाब टीवी सीरीज़ पर कड़ा ऐतराज़ ज
Jee Mains Result 2026 : 26 उम्मीदवारों का 100 परसेंटाइ
जंडियाला गुरु में देर रात गोलियों की आवाज़ सुनाई दी अज
*पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़
*मुख्यमंत्री के प्रयासों को मिलने लगी सफलता, पंजाब सरक
*मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मोहाली में अनुसंधान
लुधियाना पुलिस की ईव-टीजिंग और आवारागर्दों पर कार्रवाई
बिजली मंत्री अनिल विज ने शुरू किया बिजली बिलों की 8200
शायरी के अनोखे रंग में रंगा लुधियाना का नेहरू सिद्धांत
बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी
लुधियाना में 6 करोड़ की लॉटरी निकली: दिल्ली निवासी 8
विदेश-आधारित गैंगस्टरों के चार साथी दो पिस्तौलों सहित
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सं
’गैंगस्टरां ते वार का 90वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 46
*श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित काशी या
*विदेशी संबंधों वाला नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल के च
इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां ने Avgc पर एक ज्ञानवर्धक वर्क
*गैंगस्टरां ते वार से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म कि
*दरियाओं से जुड़ी हुई है पंजाब की पहचान और अस्तित्व –

Run by: WebHead
National Punjab International Sports Entertainment Health Business Women Crime Life style Media Politics Religious Technology Education Nri Defence Court Literature Citizen reporter Agriculture Environment Railway Weather Sikh Animal Pollution Accident Election Mc election 2017-18 Local body Art Litrature Financial Tax Happy birthday Marriage anniversary Transfer Lok sabha election-2019 Uttar pradesh Kisan andolan Haryana

About Us


Jagrati Lahar Editor Image

Jagrati Lahar is an English, Hindi and Punjabi language news paper as well as web portal. Since its launch, Jagrati Lahar has created a niche for itself for true and fast reporting among its readers in India.

Gautam Jalandhari (Editor)

Subscribe Us


Vists Counter

HITS : 49868068

Hindi news rss fee image RSS FEED

Address


Jagrati Lahar
Jalandhar Bypass Chowk, G T Road (West), Ludhiana - 141008.
Mobile: +91 161 5010161 Mobile: +91 81462 00161
Land Line: +91 161 5010161
Email: gautamk05@gmail.com, @: jagratilahar@gmail.com
Share your info with Us